फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हरियाणा सरकार किसानों को उन्नत करने के लिए प्रतिबद्ध : सोलंकी

हरियाणा सरकार किसानों को उन्नत करने के लिए प्रतिबद्ध : सोलंकी

Mon, 26 Mar 2018 02:59 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:59 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा सरकार किसानों को उन्नत करने के लिए प्रतिबद्ध : सोलंकी
हरियाणा सरकार किसानों को उन्नत करने के लिए प्रतिबद्ध : सोलंकी
विज्ञापन

एग्री लीडरशिप समिट में बोले- खेती में महिलाओं की भागेदारी अहम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
तृतीय एग्री लीडरशिप समिट-2018 के दूसरे दिन मुख्य अतिथि रहे हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को हर लिहाज से उन्नत करने के लिए तत्पर हैं। हरियाणा के विकास में किसानों का अहम योगदान हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पुत्र प्रशांत के साथ ही कई देशों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस मौके पर राज्यपाल ने एग्री लीडर बुक का विमोचन भी किया।

उन्होंने कहा कि एग्री लीडरशिप समिट किसानों की प्रगति की दिशा तय करेगी। किसानों की चिंता की जा रही है और सरकार बड़े फैसले ले रही है। किसान समृद्ध और सशक्त हो सकें, यह सरकार का ध्येय दिखता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मेलन किसानों के लिए प्रेरणादायी हैं। इसके साथ ही महिलाओं की भागीदारी भी बड़ी संख्या में हैं, इससे पता चलता है कि हरियाणा महिला सशक्तीकरण की दिशा में अग्रसर है। यह इस आयोजन की संपूर्णता भी है। इसमें कोई दो राय नहीं कि खेती में महिलाओं की बड़ी भागीदारी है। पशुपालन, मधुमक्खी पालन से लेकर खेत खलिहान में महिलाओं का श्रम प्रदेश को निरंतर प्रगति की ओर ले जा रही है। राज्यपाल ने प्रदेश के किसानों को कर्मशील बताया। उन्होंने कहा कि खेती को सर्वोच्च रखते हुए हरियाणा को नई पहचान देने का काम किसानों ने किया है। देश से निर्यात होने वाले चावल में 60 प्रतिशत भागीदारी हरियाणा की है। हरियाणा ऐसा राज्य है जहां कोई भी गांव बिजली से वंचित नहीं है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो केरोसिन मुक्त है। यह अपने आप में किसी भी राज्य के संपन्न होने का संकेत है। उन्होंने कहा अतीत में जाए तो स्वतंत्रता की लड़ाई में हरियाणा का जो योगदान रहा वह अतुलनीय है। देश के प्रहरी के रूप में हर दसवां जवान हरियाणा का है। खेलों की तरफ जाएं तो प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश का मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। राज्य सरकार भी एक कदम आगे बढ़कर खिलाड़ियाें के प्रोत्साहन के लिए नकद प्रोत्साहन के साथ अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed