{"_id":"5a060c044f1c1b9e678bacc2","slug":"51510345732-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय खेल स्टेडियम का प्रपोजल स्वीकृत कर डीसी ने सरकार को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय खेल स्टेडियम का प्रपोजल स्वीकृत कर डीसी ने सरकार को भेजा
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय खेल स्टेडियम का प्रपोजल स्वीकृत कर डीसी ने सरकार को भेजा
चरखी दादरी।
जिले के लिए राजकीय खेल स्टेडियम का प्रपोजल डीसी ने स्वीकृत कर सरकार को भेज दिया है। खेल स्टेडियम को सरकार की ओर से जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। जिले का खेल स्टेडियम शहर के दिल्ली रोड स्थित समसपुर गांव के समीप बनना प्रस्तावित है। ग्राम पंचायत ने 25 एकड़ जमीन का प्रस्ताव पारित कर खेल विभाग व प्रशासन को सौंप रखा है। खेल व प्रशासनिक विभाग अधिकारी मौके का जायज ले चुके हैं।
जिले में स्टेडियम की जरूरत लंबे समय से बनी हुई है। चरखी दादरी का खेलों के क्षेत्रों में स्थान सदैव अग्रणी रहा है। जिले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के कुश्ती, कबड्डी व वॉलीबाल के खिलाड़ी दिए हैं। कबड्डी में गांव आदमपुर से खिलाड़ी भारत की टीम में भी खेल चुके हैं। गांव मकड़ाना निवासी वॉलीबाल खिलाड़ी संजय भारतीय वॉलीबाल टीम में खेलते हुए देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इनके अलावा खिलाड़ी प्रियंका पिलानिया भी कबड्डी की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। कुश्ती में ओलंपियन गीता, बबीता व विनेश ने जिले की शान बढ़ाई है। तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर ढेर सारे पदक जीत चुकी हैं।
इसके अलावा जिले ने राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न खेलों के कोच भी दिए हैं। चरखी दादरी में मल्टी परपज खेल स्टेडियम न होने से खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए खेल मैदान नहीं है। सरकारी आयोजनों के लिए भी सरकारी खेल स्टेडियम नहीं है। जनता कालेज का अपना कालेज स्टेडियम जरूर है।
विज्ञापन
..............
इनेलो सरकार के समय से चल रही कवायद
स्टेडियम निर्माण को लेकर करीब ढाई दशक से अटकलें लगती आ रही हैं। इनेलो सरकार के शासनकाल में शहर के कालेज रोड पर परसराम हेतराम स्कूल के समीप खाली पड़ी जमीन पर खेल स्टेडियम निर्माण के लिए शिलान्यास का पत्थर भी लगा दिया गया था, लेकिन बाद में यह खटाई में पड़ गया। इसके बाद शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित दादरी-रोहतक रोड पर गांव रावलधी के समीप स्टेडियम निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन बाद में यह भी सिरे नहीं चढ़ सका था। खेल विभाग अधिकारियों के प्रयासों से दिल्ली रोड पर गांव समसपुर के समीप 25 एकड़ जमीन का अगस्त माह में प्रस्ताव मिल चुका है। खेल विभाग अधिकारी इस जगह को स्टेडियम निर्माण के लिए उपयुक्त मान रहे हैं।
...........
अधिकारियों ने सही माना
जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि गांव समसपुर की पंचायत ने स्टेडियम निर्माण के लिए 25 एकड़ जमीन का प्रस्ताव पारित कर विभाग को सौंप रखा है। डीएसओ राजबीर सिंह व एसडीओ ओमप्रकाश गांव समसपुर स्थित इस जगह का जायजा ले चुके हैं। इन अधिकारियों का मानना है कि स्टेडियम के लिए यह जगह पर्याप्त व सही है।
............
अब डीसी ने हेड अॅाफिस भेजा
अब डीसी ने इस प्रपोजल को स्वीकृत कर खेल विभाग के हेड ऑफिस सरकार की मंजूरी के लिए भेज दिया है। हेड ऑफिस से इसके लिए जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
वर्जन--
गांव समसपुर में 25 एकड़ जमीन में प्रस्तावित खेल स्टेडियम का प्रपोजल अब डीसी ने स्वीकृत कर हेड ऑफिस भेज दिया है। जल्द ही इसकी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। सरकार की स्वीकृति मिलने पर इस पर तेजी से काम शुरू कर दिया जाएगा।
- राजबीर सिंह, जिला खेल अधिकारी