रोहतक। अमर उजाला फाउंडेशन व वैद्य केसरदास सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान से बजरंग भवन मंदिर में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी रोहतक व मॉडल ब्लड बैंक मेडिकल कॉलेज के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
समिति के संचालक राजेश सिंधवानी ने बताया कि रक्तदान के लिए सबको आगे आना चाहिए। हर स्वस्थ व्यक्ति को साल में तीन बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। शिविर में परनीत कोर, वंश दुआ, सोनम और साहिल ने पहली बार रक्तदान किया।
धर्मेंद्र ने 90वीं बार, गौतम सहगल ने 13वीं और कपिल ने 30वीं बार रक्तदान किया। इस शिविर में संजीव सचदेवा, जय सिंधवानी बृजलाल सिंधवानी, सुंदर जेटली आकाश सिंधवानी, देवेंद्र चहल, डॉ. सीएस नागर, अश्वनी कुमार चुघ व अन्य का सहयोग रहा। संवाद