फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   5000 students in 48 disciplines will showcase their talent on 6 platforms

Rohtak News: 48 विधाओं में 5000 विद्यार्थी 6 मंचों पर करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन

Thu, 19 Oct 2023 03:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 03:06 AM IST
विज्ञापन
5000 students in 48 disciplines will showcase their talent on 6 platforms
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में क्षेत्रीय युवा महोत्सव स्पंदन का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज परिसर में 29 से 31 अक्तूबर तक होने वाले इस उत्सव में रोहतक व सोनीपत के 37 महाविद्यालयों के करी 5000 विद्यार्थी 48 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए छह अलग-अलग मंच लगाए जाएंगे। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से संबंधित रोहतक व सोनीपत के कॉलेज प्राचार्य व सांस्कृतिक समिति के सदस्यों की बैठक में उत्सव के नियमों, टीम कोड व अन्य जरूरी बातों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने प्राचार्यों की बैठक के बाद बताया कि सभी कॉलेजों को कोड वितरित कर दिए गए हैं। इस बार युवा महोत्सव का थीम, नशा मुक्त भारत रहेगा। कॉलेज स्तर पर कमेटियां गठित कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी दी गई है। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। किसी भी विधार्थी को पहचान पत्र के बगैर कॉलेज में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

पहले स्टेज पर एकल और समूह नृत्य, वन एक्ट प्ले, मिमिक्री होगी। स्टेज दो पर समूह गान, संस्कृत नाटक, ऑर्केस्ट्रा। स्टेज तीन पर गीत, गजल, भजन, क्लासिकल म्यूजिक, वेस्टर्न सॉन्ग, क्विज, एलोकेशन। स्टेज चार पर कविता पाठ, डिबेट। स्टेज पांच पर ऑन द स्पॉट पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग, पोस्टर मेकिंग, मेंहदी, बेस्ट आउट ऑफ द वेस्ट, फोटोग्राफी, रंगोली। स्टेज छ संस्कृत श्लोक उच्चारण, डिक्लेमेशन इन संस्कृत, डिबेट इंग्लिश रहेगी। आयोजन सचिव डॉ. अंजू शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. सुखदेव शर्मा, डॉ. तरुण वत्स, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, डॉ. मंजू शर्मा, डॉ. मनीषा कौशिक, डॉ. गीता, डॉ. विनोद, डॉ. कपिल कौशिक, संदीप दूहन, सुमित भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed