फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   5000 people yearned for water for four days

Rohtak News: चार दिन से 5000 लोग पानी के लिए तरसे

Tue, 06 Feb 2024 04:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
5000 people yearned for water for four days
रोहतक। शहर की देव कॉलोनी और सुभाष नगर में पिछले चार दिन से पानी की सप्लाई बाधित हो रही है। इससे यहां पर रहने वाले 5000 से ज्यादा लोगों और किराये पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर पिछले लंबे समय से पानी की दिक्कत हो रही है। इसकी शिकायत भी कई बार की जा चुकी है, लेकिन समाधान अभी तक नहीं हो सका। स्थानीय निवासी जयराम, अक्षय कुमार, श्रीभगवान, जयदेव रामकरण व परमजीत ने कहा कि जाट एजुकेशन सोसाइटी समेत अन्य कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी यहां पीजी में रहते हैं, लेकिन समय पर सप्लाई न मिलने के कारण विद्यार्थियों को रोज दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी के मौसम में पानी के के बिना लोगों की दिनचर्या खराब हो रही है। कॉलोनी में जो लाइन डाली गई है वह कई साल पुरानी है इससे भी सप्लाई पर असर पड़ रहा है। उन्होंने जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन


अगर लोगों ने इस तरह की शिकायत की है तो इसका समाधान भी जल्द करवाया जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जल्द इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed