फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   500 tons of garbage is rotting in the city, and sanitation workers have yet to collect it today.

Rohtak News: शहर में सड़ रहा 500 टन कचरा, आज भी कचरा उठाने नहीं आएंगे सफाईकर्मी

Sun, 10 May 2026 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 10 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
500 tons of garbage is rotting in the city, and sanitation workers have yet to collect it today.
38-जिला विकास भवन के पास पड़ी गंदगी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाईकर्मियों की हड़ताल शनिवार को लगातार 9वें दिन जारी रही। इसके चलते 500 टन से ज्यादा कचरा शहर की सड़कों, चौक-चौराहों व घरों के बाहर सड़ रहा है।
शनिवार को कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा व शकुंतला खटक हड़ताली कर्मियों के बीच पहुंचीं और समर्थन दिया। भाजपा पार्षद ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेसियों को राजनीति करने के बजाय सड़क पर आकर सफाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

नगर निगम इकाई के सफाईकर्मियों के प्रधान शंभू टांक ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने व कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर निगम के 632 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। तीसरे दिन भी निजी एजेंसी को कचरा उठाने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद सरकार अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं। इसके कारण शहर में कूड़े के ढेर लग गए हैं। उन्होंने कहा कि 11 मई तक मांगों को पूरा नहीं किया तो नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाई जाएगी।
धरने पर मंच का संचालन अशोक थोरिया ने किया। जिला सचिव राजपाल टांक ने भी कर्मचारियों संबोधित किया। रवि चड्डा, कंवल राणा, सुभाष, राजकुमार टांक, राजू सौदा, विक्रम, भीम, सतीश पूर्व दरोगा, पुनीत, अनिता, दर्शना हड़ताली कर्मियों में शामिल रहीं। वहीं, सीटू के सदस्य भी धरनास्थल पर समर्थन देने पहुंचे। हड़ताली कर्मियों को साथ लेकर लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया।

....
आज भी घर-घर कचरा उठाने नहीं आएंगी 225 गाड़ी
निगम की तरफ से शहर से कचरा उठाने के लिए 225 गाड़ी लगाई गई हैं। साथ ही 10 से 15 ट्रैक्टर-ट्राली में कचरा भरकर शहर से बाहर भिवानी रोड स्थित प्लांट में भेजा जाता है। तीन दिन से डोर टू डोर कचरा उठान बंद है। प्रधान शंभू ने बताया कि रविवार व सोमवार को भी पूर्ण हड़ताल रहेगी। घर-घर कचरा उठाने कर्मचारी नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed