{"_id":"65b6ca74efd4850336047994","slug":"50-thousand-tube-well-connections-given-to-farmers-70-thousand-more-will-be-released-chief-minister-rohtak-news-c-17-roh1019-347664-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को 50 हजार ट्यूबवेल कनेक्शन दिए, 70 हजार और जारी किए जाएंगे : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को 50 हजार ट्यूबवेल कनेक्शन दिए, 70 हजार और जारी किए जाएंगे : मुख्यमंत्री
विज्ञापन
रोहतक। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि प्रदेश में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए किसानों को कुसुम योजना के तहत 50 हजार ट्यूबवेल के कनेक्शन जारी किए हैं और 70 हजार कनेक्शन और दिए जाएंगे। इसी प्रकार से किसानों को बिजली पर सब्सिडी दी जा रही है। सरकार इसके लिए बिजली निगम को करोड़ों रुपये की अतिरिक्त राशि जारी करती है। मुख्यमंत्री रविवार शाम कैनाल रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की परिवार पहचान पत्र योजना की चर्चा देश व दुनिया में हो रही है। योजना की लोकप्रियता को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस बार 26 जनवरी की झांकी में परिवार पहचान पत्र का निमंत्रण दिया, ताकि पूरी दुनिया को गरीबों के उत्थान की योजना की जानकारी मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों की सरकारें भी परिवार पहचान पत्र को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में इस योजना को लागू करने की प्रक्रिया आरंभ की थी।
परिवार पहचान पत्र को पुअर पीपल प्रोटेक्शन पत्र बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना गरीबों के अधिकार सुरक्षित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में सेवाएं योजना का लाभ देने के लिए कमीशन एजेंट सक्रिय थे। परिवार पहचान पत्र से अब यह गोरखधंधा खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विपक्षी गठबंधन जनता के साथ धोखा
एक अन्य सवाल के जवाब में मनोहर लाल ने कहा कि विपक्षी गठबंधन जनता के साथ धोखा है। बिहार की तरह दूसरे राज्यों में भी यह गठबंधन खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के मामले में भाजपा की नैतिकता पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा व पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर भी मौजूद रहे।