फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   5 deaths in the district in 9 days due to corona infection, 15 lives lost in 8 days in PGI

कोरोना संक्रमण से 9 दिन में जिले में 5 मौतें, पीजीआई में 8 दिन में गई 15 जानें

Sat, 29 Jan 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
5 deaths in the district in 9 days due to corona infection, 15 lives lost in 8 days in PGI
जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाता युवक। संवाद
रोहतक। कोरोना संक्रमण का खौफ बना हुआ है। जिले में महामारी से पिछले नौ दिनों में पांच मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग इनकी पुष्टि कर चुका है। इसके अलावा पीजीआई में भी पिछले आठ दिनों में 15 लोगों की जान जा चुकी है। कोविड वार्डों में भर्ती इन मरीजों की मौतों की पुष्टि डेथ ऑडिट कमेटी करेगी। इसके बाद मरने वालों का सही आंकड़ा स्पष्ट होगा। राहत भरी खबर यह है कि पिछले कुछ दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण केस की संख्या भले पिछले कुछ दिनों में गिरी हो, मगर अब यह जानलेवा बनता जा रहा है। जिले में पिछले नौ दिनों में ही पांच मौत हो चुकी हैं। महामारी से संक्रमित इन मरीजों की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग कर चुका है। इस हिसाब से जिले में हर दूसरे दिन एक मौत हुई है। गनीमत यह रही कि महामारी की दूसरी लहर की तरह इस बार हाहाकार नहीं मचा। इनके अलावा पीजीआई में भी पिछले आठ दिनों से लगातार मरीजों की मौत हो रही है। यहां कोविड अस्पताल व वार्डों में भर्ती मरीजों में से 15 की मौत हो चुकी है। चूंकि ये मरीज कोरोना वार्डों में भर्ती थे। इसलिए इन्हें कोरोना मरीज कहा जा सकता है। फिर भी मरीज की मौत कोरोना से ही हुई है, इसकी पुष्टि डेथ आडिट कमेटी करेगी। इसके लिए पीजीआई प्रशासन ने एक कमेटी गठित कर दी है। वही इन मामलों को देखेगी। महामारी की दूसरी लहर में मौतों के ऑडिट को लेकर हुए बवाल के बाद यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

तेज कॉलोनी में 60 वर्षीय महिला की मौत
कोरोना से जिले में शुक्रवार को एक और मौत हो गई। तेज कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय महिला के रूप में इसकी पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में अब तक महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 571 पहुंच गया है। पिछले 9 दिनों में यह पांचवीं मौत है। इससे पूर्व 566 मौतें थी। इसके अलावा जिले में शुक्रवार को 184 नए संक्रमित केस मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब कुल 977 संक्रमित उपचाराधीन हैं। विभाग ने दिन भर में 1677 लोगों के सैंपल लिए। इनमें से 1259 आरटीपीसीआर व 418 रैपिड एंटीजन जांच के हैं। इसके अलावा 829 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। विभाग ने 252 लोगों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी। संक्रमण की दर 4.63 प्रतिशत व सुधार की दर 94.84 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने 2543 लोगों को लगाई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान जारी है। इसके तहत शुक्रवार को 2543 लोगों को वैक्सीन डोज लगाई गई। इनमें से 979 को पहली व 1564 को दूसरी डोज लगाई गई। अब तक जिले में 1484092 वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। इसक अलावा 30181 किशोर व किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यह अभियान जारी है।
पीजीआई में 13 डॉक्टर समेत 25 संक्रमित
कोरोना का वार पीजीआई के डॉक्टरों व कर्मचारियों पर लगातार जारी है। शुक्रवार को संस्थान के 13 चिकित्सकों समेत 25 स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित मिले। इसके साथ ही संस्थान में करीब 270 से ज्यादा चिकित्सक व 600 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं।

पीजीआई आईसीयू में भर्ती दो मरीजों की मौत
कोरोना से पीजीआई में मरीजों की मौत होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को संस्थान में ट्रामा सेंटर आईसीयू में भर्ती दो मरीजों की मौत हो गई। जबकि एक मौत वार्ड तीन में हुई है। संस्थान में 21 नए मरीज भर्ती हुए। जबकि 13 को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। संस्थान से दो कोरोना मरीज बगैर सूचना दिए चले गए। अब संस्थान में 74 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 15 ऑक्सीजन पर, चार आईसीयू के वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed