Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   459 devotees travelled to Prayagraj in 6 days, 114 went on Monday

Rohtak News: 6 दिन में प्रयागराज के लिए 459 श्रद्धालुओं ने किया सफर, सोमवार को गए 114

Tue, 11 Feb 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
459 devotees travelled to Prayagraj in 6 days, 114 went on Monday
फोटो नंबर-02बस में जयकारे लगाकर कुंभ स्नान के लिए रवाना होते श्रद्धालु। संवाद
नारनौल।
विज्ञापन

प्रयागराज जाने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे नारनौल डिपो से शनिवार को दूसरी बस सेवा भी शुरू कर दी गई है। इन दोनों बसों में सोमवार को 114 यात्री रवाना हुए हैं।
यात्रियों की संख्या अधिक होने के चलते रोडवेज महाप्रबंधक ने शनिवार से दो बस चलाने के निर्देश दिए थे। इस दौरान पहली बस दोपहर एक बजे और दूसरी बस आधे घंटे बाद डेढ़ बजे रवाना हुई। गौरतलब है कि डिपो से 5 फरवरी को प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू की गई थी। इसके बाद से लोगों में महाकुंभ को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार को दोनों बसों में 57-57 लोग प्रयागराज के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

श्रद्धाुलओं का कहना है कि सीधी बस सेवा शुरू हो जाने से कम लागत में प्रयागराज जाना संभव हो पाया है। ज्ञात रहे कि महाप्रबंधक के निर्देशानुसार प्रयागराज जाने के इच्छुक लोगों को एक दिन पहले टिकट बुक करवाना अनिवार्य है, ताकि यात्रियों को सीट नंबर प्राप्त हो सकें और परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस दिन कितने यात्रियों ने किया सफर
रोडवेज बस सेवा शुरू होने के बाद से अब तक 459 यात्री प्रयागराज के लिए रवाना हुए हैं। पांच फरवरी को 15, छह फरवरी को 30 और सात फरवरी को 80, 8 फरवरी को 110, 9 फरवरी को भी 110 व 10 फरवरी को 114 यात्री प्रयागराज के लिए रवाना हुए। साथ ही 27 फरवरी तक बसों को नियमित संचालन जारी रहेगा।

----

महाप्रबंधक के दिशा-निर्देशानुसार प्रयागराज के लिए अब दो बसों का संचालन शुरू किया जा चुका है। नारनौल से प्रयागराज के लिए पहली बस दोपहर 1 बजे और दूसरी बस दोपहर 1.30 बजे और प्रयागराज से नारनौल के लिए पहली बस दोपहर 3 बजे और दूसरी बस दोपहर 3.30 बजे संचालित की जा रही है। साथ ही लोगों में महाकुंभ के लिए खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
राजेश कुमार, बस अड्डा इंचार्ज, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed