फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   45 lakh rupees cheated by the tenant due to fraud in the sector

सेक्टर में धोखाधड़ी से किराएदार के 45 लाख रुपये ठगे

Sat, 30 Apr 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
45 lakh rupees cheated by the tenant due to fraud in the sector
रोहतक। शहर के सेक्टर दो-तीन में किराएदार के मकान मालिक द्वारा 45 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने किराएदार की शिकायत पर मकान मालिक, उसकी पत्नी व बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों में एक बैंक अधिकारी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर दो-तीन निवासी राजेश्वर ने दी शिकायत में बताया कि वह चार साल से एक मकान में रह रहा है। जबकि मकान मालिक प्रथम फ्लोर पर रहता है। उसके पास स्टील की पेटी में 45 लाख रुपये रखे थे। आरोपियों ने एक दिन उससे पूछ लिया कि पेटी में क्या है। उसने विश्वास करके बताया दिया कि इसमें नकदी है। उन्होंने कहा कि उनके पास इतनी राशि सुरक्षित रखने का अनुभव है। यह कहकर वे नकदी से भरी स्टील की पेटी अपने पास ले गए। जब उसने पूछा कि पेटी कहां रखी है तो टाल मटोल करने लगे। उसे शक हुआ। उसने पेटी वापस मांगी तो उसे पेटी वापस दे गए। उसने जांच की तो 45 लाख की नकदी गायब थी। अपने स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन चुप रहने के लिए धमकी दी जा रही हैं। पुलिस ने मकान मालिक सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed