फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   445 positive for the first time in the district, eight broke down

जिले में पहली बार 445 पॉजिटिव, आठ ने तोड़ा दम

Fri, 30 Apr 2021 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
445 positive for the first time in the district, eight broke down
जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। वीरवार को महामारी ने आठ लोगों की जिंदगियां छीन ली। यही नहीं, पहली बार जिले में 445 संक्रमित मिले हैं। इनमें एक दिन के नवजात समेत विभिन्न आयु वर्ग के आठ बच्चे, 88 गृहिणी, 77 विद्यार्थी, 18 शिक्षकों के अलावा डॉक्टर, पीजीआई कर्मी, बैंक कर्मी, किसान, श्रमिक व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, आठ लोगों ने महामारी के कारण दम तोड़ा है। इसमें किला मोहल्ला का 40 वर्षीय व्यक्ति, जनता कॉलोनी का 47 वर्षीय व्यक्ति, नया बांस का एक व्यक्ति, चावला कॉलोनी के 63 वर्षीय व्यक्ति, फरमाना का 37 वर्षीय व्यक्ति, देव कॉलोनी की 55 वर्षीय महिला, शहर की 48 वर्षीय महिला, रूखी की 28 वर्षीय महिला शामिल है। इसके साथ जिले में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 202 पहुंच गया है। जिले में 445 नए संक्रमितों के साथ अब तक संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा 16321 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को 1960 लोगों के सैंपल लिए। इसके साथ ही जिले में तीन लाख 61 हजार 84 पहुंच गया है। इनमें से तीन लाख 43 हजार 475 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले के 1288 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है तो 1288 ही सक्रिय मरीज हैं। इनमें से अस्पतालों में 37 और 1251 घरों पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। वहीं, संक्रमण दर 4.52 प्रतिशत व रिकवरी दर 90.87 प्रतिशत है।
विज्ञापन

इधर, महामारी से चल रहे संघर्ष की कड़ी में वैक्सीनेशन का काम जारी है। वीरवार को 1224 लोगों को पहली व 339 को दूसरी डोज लगाई गई। इसके साथ ही जिले में अब तक वैक्सीन लगवाने वालों का आंकड़ा एक लाख 23 हजार 876 पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed