{"_id":"65cbccf601473390b201eac7","slug":"43-youth-including-four-girl-students-donated-blood-rohtak-news-c-17-roh1020-359307-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चार छात्राओं समेत 43 युवाओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चार छात्राओं समेत 43 युवाओं ने किया रक्तदान
Wed, 14 Feb 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। अमर उजाला फाउंडेशन और सुनो नहरों की पुकार मिशन की ओर से मंगलवार को जाट कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया गया। चौधरी छोटूराम के जन्मोत्सव पर लगाए गए शिविर में चार छात्राओं समेत 43 युवाओं ने रक्तदान किया। इसके अलावा दंत एवं नेत्र दोष से परेशान लोगों को निशुल्क दवा दी गई।
शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर नेहरू युवा केंद्र से आशीष सांगवान और विशिष्ट अतिथि जाट संस्था के कॉलेजियम सदस्य वेदपाल नैन उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया और रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर संयोजक एवं सुनो नहरों की पुकार मिशन के सदस्य अजय हुड्डा ने कहा कि किसान व मजदूर वर्ग के मसीहा चौधरी छोटूराम के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें युवाओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। चौधरी छोटूराम के सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि रहबर-ए-आजम दीनबंधु चौधरी सर छोटूराम ने सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का काम किया। हर वर्ग, हर धर्म के लोग उन्हें उसी श्रद्धा से मानते हैं।
::::पहली बार रक्तदान का उत्साह दिखा:::
- पहली बार रक्तदान करने का अवसर मिला। रक्तदान के बाद अच्छा महसूस हो रहा है। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जरूरत पूरी होती है। हर तीन महीने बाद रक्तदान करने की कोशिश रहेगी। सभी युवा रक्तदान जरूर करें।
विज्ञापन
दीपिका, छात्रा, जाट कॉलेज।
- डॉक्टर से जांच कराने पर पता चला कि शरीर में 17 ग्राम रक्त है। डॉक्टर की सलाह के बाद पहली बार रक्तदान किया। अब हर तीन महीने बाद रक्तदान अवश्य करूंगा।
अनिल, छात्र, जाट कॉलेज।