फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   43 thousand quintals of millet lifted in three grain markets

Rohtak News: तीन अनाज मंडियों में 43 हजार क्विंटल बाजरे की हुई उठान

Mon, 14 Oct 2024 04:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 14 Oct 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
43 thousand quintals of millet lifted in three grain markets
फोटो : 10रेवाड़ी। शहर की नई अनाज मंडी में बाजरे का कट्टा गाड़ी में लोड करता श्रमिक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले की रेवाड़ी, कोसली, बावल अनाज मंडी में रविवार को 43 हजार क्विंटल बाजरे की उठान हुई। तीनों मंडियों में अबतक 5 लाख 56 हजार 696 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। इनमें से 4 लाख 64 हजार 979 क्विंटल बाजरे की खरीद हो चुकी है।
रेवाड़ी अनाज मंडी में रविवार को 30 हजार क्विंटल, बावल अनाज मंडी में 11 हजार क्विंटल और कोसली अनाज मंडी में 2 हजार क्विंटल बाजरे की उठान हुई। पूरे दिन बाजरे की उठान का कार्य चलता रहा। तीनों अनाज मंडियों से कुल 43 हजार क्विंटल बाजरे की उठान हुई है। अभी तक रेवाड़ी अनाज मंडी में करीब डेढ़ लाख क्विंटल, बावल अनाज मंडी में 50 हजार क्विंटल और कोसली अनाज मंडी में 82 हजार क्विंटल बाजरे की उठान हो चुकी है। रेवाड़ी व बावल मंडी में बाजरे की खरीद वेयर हाउस कर रहा है जबकि कोसली में हैफेड की ओर से खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

अभी तक तीनों मंडियों में 5 लाख 56 हजार 696 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। इनमें से 4 लाख 64 हजार 979 क्विंटल बाजरे की खरीद हो चुकी है। बाजरे के खरीद मूल्य को लेकर किसान उत्साहित होकर मंडी में बाजरे की फसल को लेकर पहुंच रहे हैं। उठान के बाद भी अनाज मंडी बाजरे की आवक से अटी पड़ी है। सोमवार को बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में मंडी प्रशासन को व्यवस्था बनाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। जिले में बाजरे की कटाई भी बड़े पैमाने पर हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed