फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   43.1 mm rain record in rohtak and 55.6 Km per hour wind

रोहतक में दर्ज की गई 43.1 एमएम बारिश, 55.6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा

Mon, 04 May 2020 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
43.1 mm rain record in rohtak and 55.6 Km per hour wind
रविवार की सुबह हुई रिमझिम बारिश उसी में से जाता युवक। - फोटो : RohtakCity
रोहतक। पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार को जिले में सुबह शाम तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम एक्सपर्ट नवदीप दहिया ने बताया कि जिले में 43.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिसमें सुबह साढ़े आठ बजे तक 2.5 एमएम और शाम को 40.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान हवा की रफ्तार 55.6 किलोमीटर प्रतिघंटा तक दर्ज की गई। उधर, बारिश आने से पहले जहां तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शाम साढ़े सात बजे तक लुढ़ककर 19.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जो बाद में साढ़े आठ बजे तक बढ़कर 22.2 डिग्री तक चला गया। कल भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। जिससे कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। छह मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
विज्ञापन

बारिश में भीगा पीला सोना, नहीं हैं बचाव के साधन
महम। रविवार झमाझम हुई बारिश से मंडियों में खुले आसमान में पड़ा किसानों का पीला सोना गेहूं भीग गया। इस दौरान कुछ मंडियों में तिरपाल तक की सुविधा नहीं थी। महम मंडी सचिव का कहना है कि बारिश आने पर अगर गेहूं को नहीं ढका गया तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मार्केट कमेटी के सचिव दीपक कुमार ने बताया कि मंडी में गेहूं पहुंचने के बाद उसकी देखरेख व सुरक्षा ही जिम्मेदारी आढ़तियों की बनती है। अनाज मंडी प्रधान धर्मवीर सिवाच ने कहा कि उठान न होने के कारण समस्या बनी हुई है। मंडी में गेहूं के लगे ढेरों को ढकने में वे असमर्थ हैं। कट्टों में भरे गेहूं को लगभग ढकवा दिया गया है। सभी आढ़तियों को अपने-अपने गेहूं ढकने के लिए बोल दिया गया है। उधर, सांपला में बारिश में राजकीय कन्या कॉलेज, विश्राम गृह व सब्जी मंडी के अलावा अनाज मंडी में रखा गेहूं बारिश में भीग गया। वहीं तेज आंधी के कारण इलाके की बिजली भी गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed