फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   36-year-old man dies of corono, 106 newly infected patients found in district

कोरोनो से 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जिले में 106 नए संक्रमित मरीज मिले

Sat, 31 Oct 2020 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
36-year-old man dies of corono, 106 newly infected patients found in district
रोहतक। कोरोना ने शुक्रवार को एक और जीवन लील लिया। इस बार 36 वर्षीय नौनंद निवासी एक ग्रामीण को अपना शिकार बनाया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 79 पहुंच गया है। यही नहीं लगातार दूसरे दिन पिछले 24 घंटे में 100 से ज्यादा पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पॉजिटिव केस मिलने के साथ लोगों की जान जाने का सिलसिला भी थम नहीं रहा है। शुक्रवार को नौनंद निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत होने के चलते नगर निगम के कर्मचारियों ने कोविड नियमों के तहत शव का अंतिम संस्कार किया। कोरोना से यह जिले में 79वीं मौत है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को 106 पॉजिटिव केस सामने आए। पिछले 24 घंटे लगातार दूसरे दिन सौ से अधिक संक्रमित केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। यह कोरोना का खतरा बढ़ने का संकेत है। जिले में अब तक 7790 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। सक्रिय कोविड-19 के 784 मरीज हैं। इसमें 29 मरीज अस्पताल व 755 होम आइसोलेट हैं। जिले के 493 मरीजों को अनी रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed