{"_id":"5cb39be4bdec22143a680163","slug":"31555274724-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच परीक्षा के समय नहीं हो सकी, उनके पास दस्तावेजों की जांच करवाने का अंमित मौका आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच परीक्षा के समय नहीं हो सकी, उनके पास दस्तावेजों की जांच करवाने का अंमित मौका आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। प्रदेश भर में रविवार को नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए जिले में 7583 सीटों के लिए दूसरी कक्षा से बारहवीं कक्षा के 4391 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही ऐसे अभ्यर्थियों को भी अंतिम मौका दिया गया है, जिनके पास प्रवेश परीक्षा के समय दस्तावेज नहीं थे। ऐसे अभ्यर्थी सोमवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक पुलिस लाइन के पास स्थित बीआरसी कार्यालय पर अपने दस्तावेजों की जांच करवा सकते हैं। अन्यथा जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच नहीं होगी, उन अभ्यर्थियों का परिणाम नोट वेरिफाइड लिखकर अपलोड किया जाएगा।
नियम 134ए के नोडल अधिकारी सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि रविवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर उन सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा ली गई है, जिनका नाम रोल नंबर की सूची में था। उन्होंने बताया कि सोमवार को ही इस परीक्षा का मूल्यांकन होगा। अगर कोई अभ्यर्थी सोमवार शाम पांच बजे तक भी अपने दस्तावेजों की जांच नहीं करवा पाता है, तो उसके प्रवेश परीक्षा के परिणाम के साथ दस्तावेजों की जांच के कॉलम में नोट वेरिफाइड लिखकर अपलोड किया जाएगा।
85.8 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे मौजूद
जिला शिक्षा अधिकारी परमेश्वरी हुड्डा ने बताया कि नियम 134ए के तहत जिले में कुल 5115 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इसमें से 4391 अभ्यर्थी इस प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या 85.8 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
ब्लॉक कुल सीटें अभ्यर्थी उपस्थित
रोहतक 4793 3366 2693
कलानौर 640 977 799
सांपला 895 601 527
महम 818 409 328
लाखनमाजरा 437 65 44