{"_id":"60c26ec58ebc3eb4f7037457","slug":"30-year-old-student-and-36-year-old-housewife-died-from-corona-rohtak-news-rtk6124303150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 30 साल के छात्र व 36 साल की गृहिणी ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 30 साल के छात्र व 36 साल की गृहिणी ने तोड़ा दम
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाता युवक। संवाद न्यूज एजेंसी
जिले में 30 साल के छात्र व 36 साल की गृहिणी ने कोरोना उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं वीरवार को 15 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जिससे जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 25707 पहुंच गई है।
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 189 रह गई है। इसमें से 47 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं और 142 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वीरवार तक जिले में 24990 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। विभाग ने 1107 सैंपल जांच के लिए भिजवाएं हैं। गौरतलब है कि जिले में कोरोना का संक्रमण 5.72 प्रतिशत के हिसाब से बढ़ रहा है और रिकवरी रेट 97.21 प्रतिशत हो गया है।
233708 का किया टीकाकरण
डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में अब तक 233708 लोगों का कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया जा चुका है। वीरवार को 4218 को पहली व 236 को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
पीजीआई में ब्लैक फंगस के 10 मरीजों का हुआ ऑपरेशन
पीजीआईएमएस में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 177 हो गई है। संस्थान ने वीरवार को 10 मरीजों का ऑपरेशन किया है। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि हमारे यहां ब्लैक फंगस के सभी मरीजों का उपचार चल रहा है। इसके अलावा संस्थान में कोरोना के 77 मरीज भर्ती हैं। इसमें से महज 20 मरीज ही वेंटिलेटर पर हैं। वहीं सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 71 हो गई है।