फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   30 infected including seven students, two doctors, two nurses and one ANM were found

Rohtak News: सात स्टूडेंट, दो डॉक्टर, दो नर्स और एक एएनएम सहित 30 संक्रमित मिले

Wed, 19 Apr 2023 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
30 infected including seven students, two doctors, two nurses and one ANM were found
रोहतक। जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को जिले में सात स्टूडेंट, दो डॉक्टर, दो नर्स, एक एएनएम सहित 30 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में 33468 कोरोना संक्रमितों की संख्या हो गई है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 156 हो गई है और एक मरीज अस्पताल में उपचाराधीन है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमण को देखते हुए जांच सैंपलों की संख्या बढ़ाई गई है। मंगलवार को 527 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसमें 267 आरटीपीसीआर व 260 रेपिड किट से मरीजों की जांच की गई है। वहीं सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि मंगवार को दस मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी भी दी गई है। अभी तक कोरोना से उपचार के दौरान जिले में मरने वालों की संख्या 578 है। चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में कोरोना से रिकवरी दर 97.93 प्रतिशत है। लोगों से अपील है कि वह कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने के साथ बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह जाने से बचें।
विज्ञापन

इन एरिया में मिले संक्रमित
बलंब, टिटौली, डीएलएफ, पीजीआईएमएस, सुभाष नगर, सेक्टर दो, रामनगर कॉलोनी, समचाना, काठमंडी, सुंडाना, खिडवाली, पटवापुर, रिठाल, सनसिटी, बहु अकबरपुर, सिविल रोड, हनुमान चौक, आईएमएच, ट्रामा सेंटर, भालौट, शिवाजी कॉलोनी, सेक्टर एक व तीन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed