फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   29 dogs on Jail Road are suspected to have died from poisoning.

Rohtak News: जेल रोड पर 29 कुत्तों की जहर से मौत की आशंका

Sun, 18 Jan 2026 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
29 dogs on Jail Road are suspected to have died from poisoning.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। सुनारिया के पास जेल रोड पर मृत मिले 29 कुत्तों की मौत रहस्य बनी हुई है। इस मामले में कमेटी गहनता से जांच कर रही है। कमेटी को कुत्तों की मौत जहर के असर से होने का अंदेशा है। इसकी वजह विशेषज्ञों को कुत्तों के पेट में काला पदार्थ मिला है। इसकी पुष्टि के लिए कमेटी को विसरा रिपोर्ट का इंतजार है।
सड़क पर मृत मिले कुत्तों के मामले में कमेटी बारीकी से जांच कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एसडीएम के नेतृत्व में कमेटी ने मौके का मुआयना किया था। कमेटी की जांच में कुत्तों की मौत की असल वजह अब तक साफ नहीं हुई है।
विज्ञापन

ऑपरेशन के संक्रमण के अलावा जहर भी कुत्तों की मौत की वजह हो सकता है। इसी अंदेशे के चलते कुत्तों का विसरा जांच के लिए लैब में भेजा गया है। जहर से कुत्तों की माैत होने की अंतिम पुष्टि लैब से रिपोर्ट आने पर ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्तों की मौत के मामले की जांच की जा रही है। इनके विसरा जांच के लिए लैब भेजा गया है। लैब की रिपोर्ट आने पर ही कुत्तों की मौत के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
- आशीष कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed