फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   276 kilograms of poppy husk were recovered from an iron cellar built in the field.

Rohtak News: खेत में बने लोहे के तहखाने से 276 किलो चूरापोस्त बरामद

Wed, 21 Jan 2026 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
276 kilograms of poppy husk were recovered from an iron cellar built in the field.
20जेएनडी07-खेत में चुरापोस्ट छिपाने के लिए बनाया हुआ लोहे का तहखाना। स्रोत वीडियो ग्रेब।
नरवाना। सीआईए स्टाफ टीम ने आरोपी डूमरखा खुर्द निवासी सुमित उर्फ मीत को 276 किलो 100 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। तस्करी में प्रयोग कार को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। चूरापोस्त की यह बड़ी खेप खेत में बने लोहे के तहखाने में छिपाकर रखी गई थी और ऊपर से पराली और गोबर डालकर पूरी तरह ढका गया था।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि एएसआई अवतार सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम डूमरखा गांव के अड्डा पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सुमित उर्फ मीत और मनीष वासी डूमरखा खुर्द रेड चिल्ली ढाबा की आड़ में चूरापोस्त की तस्करी करते हैं। मनीष ने अपने खेत में भारी मात्रा में चूरापोस्त छिपा रखा है और उसका साथी सुमित उर्फ मीत स्विफ्ट कार में खेप लेने खेत में पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही टीम ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और तुरंत डूमरखा खुर्द से तारखा रोड पर रजवाहे के पास मनीष के खेत में दबिश दी। मौके से एक स्विफ्ट कार खड़ी मिली और पास ही गेहूं के खेत में बना लोहे का तहखाना दिखाई दिया। तहखाने से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे सुमित उर्फ मीत को टीम ने काबू कर लिया।
पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी नायब तहसीलदार को मौके पर बुलाकर उसकी मौजूदगी में तलाशी ली। कार से एक कट्टा और तहखाने से 10 कट्टे बरामद हुए। कुल 11 कट्टों में 276 किलो 100 ग्राम चूरापोस्त पाया गया।

थाना सदर पुलिस ने आरोपी सुमित उर्फ मीत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी के साथी मनीष की तलाश कर रही है।

20जेएनडी07-खेत में चुरापोस्ट छिपाने के लिए बनाया हुआ लोहे का तहखाना। स्रोत वीडियो ग्रेब।

20जेएनडी07-खेत में चुरापोस्ट छिपाने के लिए बनाया हुआ लोहे का तहखाना। स्रोत वीडियो ग्रेब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed