{"_id":"65b2d4ab2b16cc16c1050a29","slug":"27-thousand-rupees-cheated-from-daughter-in-fathers-name-in-2-minutes-rohtak-news-c-17-roh1019-345904-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बेटी से पिता के नाम पर 2 मिनट में ठगे 27 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बेटी से पिता के नाम पर 2 मिनट में ठगे 27 हजार रुपये
विज्ञापन
रोहतक। जिले के गांव मकड़ौली कलां की युवती को उसके पिता का नाम लेकर किसी ने 27 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में मकड़ौली कलां निवासी मोनिका ने बताया कि 23 जनवरी को दोपहर बाद करीब 3:18 बजे उसके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि मैं आपके पिता का जानकार हूं। उनको 4 हजार रुपये देने थे। ऑनलाइन भेजने के लिए आपका मोबाइल नंबर दिया है। मोनिका ने विश्वास कर लिया। आरोपी ने पहले एक रुपया भेजा। इसके बाद 40 हजार रुपये भेजने का मैसेज आ गया। थोड़ी देर बाद बोला, गलती से पैसे ज्यादा आ गए। 36 हजार रुपये वापस भेज दीजिए। उसने 27 हजार रुपये वापस भेज दिए। बाद में देखा तो मैसेज फर्जी था, उसके खाते में कोई पैसा नहीं आया।