फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   250 votes cast in the election of Northern Zonal Railway Employees Union

उत्तर क्षेत्रीय रेलवे कर्मचारी यूनियन के चुनाव में 250 वोट पड़े

Tue, 26 Jul 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
250 votes cast in the election of Northern Zonal Railway Employees Union
चुनाव प्रक्रिया को लेकर रोष जताते रेलवे के कर्मचारी । संवाद
रोहतक। उत्तर क्षेत्रीय रेलवे कर्मचारी यूनियन के विभिन्न पदों के लिए सोमवार को रेलवे यूनियन कार्यालय में चुनाव आयोजित किया गया। चुनाव एनआरएमयू (नॉर्दन रेलवे मेन्स यूनियन) व यूआरएमयू (उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन) कर्मचारी संगठनों के प्रत्याशियों के बीच सुबह 8 बजे शुरू हुआ। यूनियन में स्टेशन से संबंधित 646 कर्मचारी हैं जिनकी वोट है। बताया जा रहा है कि चुनाव में शाम तक करीब 250 वोट डाले गए। करीब 11 बजे यूआरएमयू संगठन के सदस्यों ने वोटिंग को लेकर आपत्ति जताई। चुनाव अधिकारियों ने तुरंत चुनाव को रोक दिया। शाम करीब 6 बजे मत पेटियों को जीआरपी की सुरक्षा में रख दिया गया।
विज्ञापन

चुनाव में एनआरएमयू संगठन के प्रत्याशी पीके सिंह व यूआरएमयू के प्रत्याशी अरविंद कुमार रहे। सुबह दोनों पक्षों की सहमति से चुनाव आरंभ किया गया। करीब 11 बजे यूआरएमयू संगठन के सदस्यों ने चुनाव अधिकारी व दूसरे संगठन पर गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। चुनाव अधिकारी ने तुरंत वोटिंग को रोकने के निर्देश दिए। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जीआरपी थाना पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

बॉक्स -
प्रशासन ने मिलीभगत कर चुनाव में की गड़बड़ी
सुबह 11 बजे तक 214 वोट डाले गए थे। जिन अधिकारियों की चुनाव में ड्यूटी लगी थी उन्होंने विपक्षी संगठन के पक्ष में कार्य किया। 11 बजे चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए तब तक 214 वोट डाले गए थे। लेकिन चुनाव के रोकने के बाद भी 12 बजे तक 30 वोट और डाले गए। शाम 6 बजे मत पेटियों को जीआरपी थाना में रखवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिजेंद्र कौशिक, सदस्य, यूआरएमयू संगठन
हार को देख कर डर गए विपक्षी
चुनाव की शुरुआत में दोनों दलों से हस्ताक्षर करवाए गए थे। सुबह 8 बजे चुनाव की शुरुआत में किसी ने आपत्ति नहीं जताई। विपक्षी दल हार नजदीक देख कर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगा। शाम तक करीब 250 वोट डाले गए। मत पेटियों को जीआरपी की सुरक्षा में दिल्ली भेजा गया है। मंगलवार शाम तक परिणाम घोषित हो जाएंगे।
- सुरेंद्र कुमार सैनी, सदस्य, एनआरएमयू संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed