{"_id":"69d17b57cbb5d0b947017d40","slug":"250-people-got-free-checkup-done-in-medina-rohtak-news-c-17-roh1020-834786-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मदीना में 250 लोगों ने कराई निशुल्क जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मदीना में 250 लोगों ने कराई निशुल्क जांच
विज्ञापन
महम। पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी के सौजन्य से शनिवार को चौधरी अमीलाल धर्मशाला, नजदीक भगत सिंह चौक, मदीना में नेत्र एवं मैमोग्राफी (कैंसर स्क्रीनिंग) जांच शिविर में 250 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। जाट संस्था के उप प्रधान एवं खेड़ी महम के पूर्व सरपंच धर्मराज ने बताया कि शिविर में डॉक्टरों ने आंखों की जांच के साथ महिलाओं के लिए आधुनिक तकनीक से मैमोग्राफी जांच की सुविधा व निशुल्क दवा प्रदान की। इस मौके पर विधायक बलराम दांगी की पत्नी अन्नू दांगी, मां सोना दांगी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
फोटो 12 मदीना में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में दवा वितरण करते पूर्व मंत्री व अन्य। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
फोटो 12 मदीना में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में दवा वितरण करते पूर्व मंत्री व अन्य। स्रोत : ग्रामीण