फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   24 percent students reached school on the first day

पहले दिन 24 प्रतिशत विद्यार्थी पहुंचे स्कूल

Fri, 11 Feb 2022 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
24 percent students reached school on the first day
पुलिस लाईन के पास स्थित सरकारी स्कूल पहुंचे विधार्थी । संवाद
रोहतक। कोरोना के घटते मरीजों की संख्या के चलते सरकार व शिक्षा विभाग ने वीरवार को स्कूल के दरवाजे विद्यार्र्थियों के लिए खोल दिए। इसके साथ ही स्कूलों में रौनक लौट आई। पहले दिन जिले में 24 प्रतिशत विद्यार्थी कक्षाओं में पढ़ने के लिए स्कूल पहुंचे। कोविड नियमों व एसओपी के साथ इन विद्यार्थियों को अभिभावकों की लिखित मंजूरी लाने पर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी नांदल ने कहा कि लंबे समय के बाद स्कूल खुले हैं। पहले दिन स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। विद्यार्थियों ने पहले दिन खेलकूद के साथ पढ़ाई भी की। जिले के 70377 विद्यार्थियों में से 17106 विद्यार्थी स्कूलों में पढ़ने आए। इनमें कलानौर में 3563, लाखनमाजरा से 1575, महम से 3381, सांपला से 1372 व रोहतक के स्कूलों में 7225 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। स्कूलों में कोविड नियमों का ध्यान रखा गया है। इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व प्राचार्यों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed