फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   24-hour camp of ASHA workers begins outside BJP state office

Rohtak News: भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर आशा कार्यकर्ताओं का 24 घंटे का पड़ाव शुरू

Thu, 19 Oct 2023 03:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
24-hour camp of ASHA workers begins outside BJP state office
रोहतक।
विज्ञापन

आशा वर्कर यूनियन हरियाणा (सीटू) की कार्यकर्ताओं ने हड़ताल के 72वें दिन राज्य कमेटी के आह्वान पर हुडा काॅम्पलेक्स स्थित भाजपा मुख्यालय पर 24 घंटे का पड़ाव शुरू किया। बुधवार दोपहर एक बजे शुरू हुआ यह महापड़ाव 19 अक्टूबर को दोपहर एक बजे तक जारी रहेगा। इसकी अध्यक्षता आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान अनीता भाली ने की। संचालन जिला सचिव सोनिया मुंगाण ने किया।
पड़ाव से पहले आशा कार्यकर्ता बुधवार सुबह मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुई। यहां सभा के बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए आशा कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय पहुंची। यहां भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को भाजपा कार्यालय से दूर ही रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने भी वहीं टेंट लगाकर पड़ाव शुरू कर दिया। सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर सिंह व जिला सचिव विनोद ने कहा कि हरियाणा की 20000 से ज्यादा आशा वर्कर अपनी छोटी-छोटी व महत्वपूर्ण मांगों को लेकर पिछले 72 दिन से सड़क पर बैठी हैं। इसके बावजूद मुख्यमंत्री के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है। विभाग के अधिकारी चार बार बातचीत कर चुके हैं। इन्होंने, सभी मांगों को जायज भी माना है, लेकिन मुख्यमंत्री से अंतिम सहमति के बाद लागू किये जाने की बात कह कर आश्वासन ही दिया जाता है।
विज्ञापन

यूनियन की जिला प्रधान अनीता भाली ने कहा कि आशा वर्करों के पड़ाव के समर्थन में शहर से भवन निर्माण कामगार यूनियन के सैकड़ों मजदूर शामिल हुए। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन, जनवादी महिला समिति, अखिल भारतीय किसान सभा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा व अन्य संगठनों के नेताओं ने भी पड़ाव में पहुंचकर उनकी की मांगों को जायज मानते हुए सहयोग का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सचिव सोनिया मुंगाण, कोषाध्यक्ष कमलेश लाहली के अलावा मूर्ति, सुनीता, ज्ञान देवी, रमन ,अनीता, बबीता, वर्षा, सुशीला, आशा, राजवंती, सुदेश व फूलवती मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed