फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   22 devotees of Moradabad injured in the accident in Rohtak

Rohtak: आउटर बाईपास पर हादसा, गोगामेड़ी से लौट रही पिकअप का टायर फटा, मुरादाबाद के 22 श्रद्धालु घायल

Tue, 05 Sep 2023 08:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Sep 2023 08:11 PM IST
सार

रोहतक के आउटर बाईपास पर मंगलवार दोपहर तीन बजे बहुअकबरपुर गांव के पास हादसा हुआ है। 17 घायलों को पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। एक की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
22 devotees of Moradabad injured in the accident in Rohtak
बहुअकबरपूर आउटर बाईपास पर हुई दु्र्घटना के बाद मौके पर पहुंचे नवीन जय हिन्द। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी से लौट रही यूपी के श्रद्धालुओं की पिकअप मंगलवार दोपहर बाद हरियाणा के रोहतक में आउटर बाईपास पर टायर फटने से पलट गई। हादसे में मुरादाबाद जिले के गांव बिशनपुरा के 22 श्रद्धालु घायल हो गए। 17 घायलों को पीजीआई में दाखिल कराया गया। पांच को ज्यादा चोट नहीं आई।

विज्ञापन


बहुअकबरपुर थाने के एएसआई जरनैल सिंह ने बताया कि यूपी के मुरादाबाद जिले के गांव बिशनपुरा निवासी राजकुमार का परिवार दो दिन पहले राजस्थान स्थित गोगामेड़ी गया था। सोमवार रात को वह वापस मुरादाबाद के लिए चले थे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे आउटर बाईपास पर बहुअकबरपुर गांव के नजदीक पिकअप का कंडक्टर साइड का टायर फट गया। तेज गति के चलते सड़क के बीचोंबीच पिकअप पलट गई। इसके चलते पिकअप में सवार 22 श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल 25 वर्षीय अत्तर सिंह, 31 वर्षीय राजेंद्र सिंह, 50 वर्षीय कलावती, 26 वर्षीय चमन, 50 वर्षीय राजकुमार, 27 वर्षीय राहुल, 20 वर्षीय लाखन, 25 वर्षीय उमा, पांच वर्षीय संध्या, पांच वर्षीय दीपांशु, नौ वर्षीय जीतू, 24 वर्षीय उर्वसी, 30 वर्षीय अनिल, 25 वर्षीय ओमपति, 55 वर्षीय चंद्रवती व 50 वर्षीय फतेहराम व अन्य शामिल हैं। उधर, घटना की सूचना पाकर सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed