फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सिरसा के युवा किसान ने जीता ट्रैक्टर, रोहतक की रेशमा को मिली स्कूटी

सिरसा के युवा किसान ने जीता ट्रैक्टर, रोहतक की रेशमा को मिली स्कूटी

Sun, 25 Mar 2018 02:47 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
सिरसा के युवा किसान ने जीता ट्रैक्टर, रोहतक की रेशमा को मिली स्कूटी
फ्लैग... तृतीय एग्री लीडरशिप समिट-2018 मेले में पहले ही दिन चमकी किसानों की किस्मत
विज्ञापन

हेडिंग... सिरसा के युवा किसान ने जीता ट्रैक्टर, रोहतक की रेशमा को मिली स्कूटी
प्वाइंट ..... हर रोज किसान जीत सकते हैं लाखों के इनाम, गेट नंबर चार से किसान लें इनामी कूपन
महिला किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए भी रखा गया इनाम
कलानौर के 16 वर्षीय कमल ने जीती बुलेट
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के गोहाना रोड स्थित मेला ग्राउंड में चल रहे तृतीय एग्री लीडरशिप समिट-2018 मेले में आने वाले किसानों ने शनिवार को लाखों के इनाम जीते। तीन दिवसीय मेले में हर रोज कोई भी किसान लकी ड्रॉ कूपन से इनाम जीत सकते हैं। इनामी कूपन किसान गेट नंबर चार से इंट्री के दौरान प्राप्त कर सकते हैं। गेट से इंट्री से करते ही सभी किसानों को एक लकी ड्रॉ कूपन भरना होता है। कूपन का एक भाग किसान को दे दिया जाता है और दूसरा भाग विभाग अपने पास रख लेता है। कूपन के दूसरे भाग से ही किसानों का लकी ड्रा निकाला जाता है। सभी लकी ड्रॉ मुख्यमंत्री मनोहर लाला खट्टर ने निकाले। इस दौरान मंच पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला तथा हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ मौजूद रहे।
मेले के पहले दिन मेगा प्राइज विजेता सिरसा के गांव अहमदपुर दारेवाल से आए युवा किसान विनोद कुमार बने। जबकि दूसरा इनाम भिवानी के निमड़ीवाली गांव निवासी आर्गेनिक फार्मिंग करने वाले किसान सुभाष को महेंद्रा का मिनी ट्रैक्टर मिला। वहीं कलानौर खंड के गांव मसूदपुर के 16 वर्षीय कमल पुत्र जोगेंद्र को तीसरे इनाम के रूप में बुलेट मिली। कृषि मेले में महिला किसानों के उत्साहवर्धन के लिए भी सरकार ने खास ध्यान दिया। महिलाओं को खेती किसानी में प्रोत्साहित करने के लिए चौथे इनाम के रूप में स्कूटी रखी। पहले ही दिन रोहतक के गांव सांधी निवासी रेशमा पत्नी जोगेंद्र सिंह को स्कूटी मिली। इस दौरान सभी विजेता किसानों को मुख्यमंत्री ने चाबियां सौंपी।
विज्ञापन

बता दें कि मेला में आने वाले किसानों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रतिदिन चार ईनाम दिए जाएंगे। ईनाम के लिए किसानों को मेला में प्रवेश करते ही पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण कराने वाले किसानों का मेला के मुख्य हाल में प्रतिदिन लक्की ड्रा निकाला जाएगा। ड्रा के दौरान हॉल में किसान की उपस्थिति अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1. किसान : विनोद कुमार, उम्र 21, सिरसा
खेती : गेहूं, चना, ज्वार, बाजरा सरसों, नरमा आदि।
शिक्षा : बीए आर्ट साइट।
परिवार : माता-पिता. दो भाई, एक बहन।
ईनाम : सोनालिका जीटी 70 ट्रैक्टर
खेती का अनुभव : तीन साल
जमीन : 50 किला
2. किसान : सुभाष चंद्र, उम्र 38, भिवानी गांव निमड़ीवाली
खेती : जैविक खेती
शिक्षा : एमए अंग्रेजी
परिवार : माता, पांच भाई, तीन बहन
ईनाम : महिंद्रा युवराज
जमीन : 60 एकड़
अनुभव : एक साल
3. किसान : कमल पुत्र जितेंद्र, उम्र 16 मसूदपुर, कलानौर
खेती : गेहूं, ज्वार, बाजरा
शिक्षा : 10वीं
परिवार : दो भाई, एक बहन
ईनाम : बुलेट
जमीन : 1 किला
अनुभव : जन्म से
4. किसान : रेशमा पत्नी जोगेंद्र सिंह, रोहतक, गांव सांधी
खेती : गेहूं, धान
शिक्षा : 12वीं
परिवार : पांच भाई, तीन बहन
ईनाम : स्कूटी
जमीन : 10 एकड़
अनुभव : 18 साल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed