फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सांसद बोले, सवा साल में भी आगे नहीं बढ़ा जिला, विधायक का झलका दर्द, कहा सुनते नहीं अधिकारी

सांसद बोले, सवा साल में भी आगे नहीं बढ़ा जिला, विधायक का झलका दर्द, कहा सुनते नहीं अधिकारी

Tue, 13 Feb 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
सांसद बोले, सवा साल में भी आगे नहीं बढ़ा जिला, विधायक का झलका दर्द, कहा सुनते नहीं अधिकारी
डीसी साहब, आप सरकार के पास जिले की जरूरतों की सूची भेजते हो या नहीं: सांसद
विज्ञापन

चरखी दादरी।
लघु सचिवालय में सोमवार को जिला विकास एवं निगरानी कमेटी की पहली बैठक सांसद धर्मबीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सांसद ने जिले की समस्याओं पर प्रशासनिक अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। अलग-अलग विभागों से संबंधित समस्याओं पर सांसद ने पूछा कि सवा साल बाद भी जिला आगे नहीं बढ़ पा रहा है। डीसी साहब आप सरकार के पास जिले की जरूरतों की सूची भेजते हो या नहीं। इस पर उन्होंने कहा कि वे कई बार चंडीगढ़ जाकर मुख्यमंत्री को जिले की डिमांड की सूची सौंप चुके हैं लेकिन फिर भी कोई प्रोग्रेस नहीं हो पा रही। इस दौरान सांसद की डीसी पर की गई टिप्पणी के बचाव में उतरे अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री के न केवल दादरी आगमन पर बल्कि चंडीगढ़ जाकर भी जिले की जरूरतों को उनके सामने रख चुके हैं। उन्होंने सांसद से आग्रह किया कि वे गृह सचिव के साथ होने वाली सांसदों की बैठक में इन मसलों को रखें। डीसी विजय कुमार सिद्प्पा ने सांसद को बताया कि जिले में करीब 65 विभागों में से अब तक पांच विभाग ही स्थापित हो पाए हैं। करीब तीन घंटे चली बैठक के दौरान विधायक राजदीप फौगाट का भी कई बार अफसरशाही मनमानी और उनके गिनवाए कामों के प्रति अनदेखी का दर्द झलका।
जानकारी के अनुसार करीब 11 बजे सांसद धर्मबीर सिंह और इसके बाद विपक्ष विधायक राजदीप फौगाट लघु सचिवालय में बैठक में हुई जिला सतर्कता और निगरानी कमेटी की बैठक में भाग लेने पहुंच गए। अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने उनका स्वागत किया। सांसद ने बैठक की शुरुआत में ही प्रशासन की ओर से उन्हें एजेंडा न भेजने पर तंज कसा। सांसद ने कहा कि प्रशासन को एक सप्ताह पहले एजेंडा भेजने की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि उन मदों पर पहले ही मंथन किया जा सके। बैठक में पहुंचने से पहले नगर पार्षदों ने सांसद के सामने शहर की समस्याएं भी गिनवाईं और इसके लिए भाजपा सरकार को जिम्मेवार बताया। बैठक में सांसद ने एजेंडों पर चर्चा शुरू करने से पहले डीसी विजय कुमार सिद्प्पा से जिले की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डीसी साहब दादरी नया जिला और बतौर उपायुक्त आपकी पहली तैनाती है। आप सभी विभागों की समस्याओं व जरूरतों की निगरानी कर इनकी रिपोर्ट सरकार तक पहुंचाते भी हो या नहीं। इस पर उपायुक्त ने कहा कि सभी डिमांड भेजी जा चुकी है और इन पर स्वीकृति मिलने का इंतजार है। इसके बाद एडीसी अजय सिंह तोमर ने कहा कि उपायुक्त विजय कुमार सिद्प्पा स्पेशल चंडीगढ़ जाकर प्रधान सचिव सहित मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कई बार मिल चुके हैं लेकिन अब तक डिमांड सरकार के पाले में ही अटकी हुई हैं।
विज्ञापन

इन विभागों के कार्यों से असंतुष्ट नजर आए सांसद
सबसे पहले शहरी आजीविका मिशन स्कीम पर चर्चा की गई। योजना के डिस्ट्रिक फंग्शनल मैनेजर ने सांसद को बताया कि बौंद कलां क्षेत्र में एनएचआरएम के तहत सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाए गए हैं। इसके तहत हर माह दो-तीन गांव कवर करते हैं। उन्होंने बताया कि 10 लाख आरएएफ ग्रांट भी मिल गई है। इस पर जब सांसद ने पूरे बौंदकलां ब्लॉक की बजाय जिले का डाटा मांगा तो अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद नप सचिव संजय यादव ने बैंकों की मनमानी की जानकारी सांसद को दी। इस दौरान बिजली विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, होर्ट्रीकल्चर विभाग से संबंधित शिकायतों पर भी सांसद खफा नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद की 35 में 28 शिकायतें दूर, विधायक की एक भी नहीं
सांसद ने बिजली निगम के एक्सईएन भागीरथ लोढा से बिजली आपूर्ति में कटौती पर सवाल-जवाब किए। विपक्ष विधायक ने एक्सईएन से पूछा कि उन्होंने जो दो-तीन कामों की चार माह पहले सूची थी उसमें से कितने काम पूरे हुए। इस पर एक्सईएन चुप्पी साध गए। विधायक ने सांसद धर्मबीर सिंह से कहा कि उनके खुद के गांव खातीवास में निगम दो बिजली खंभे तक नहीं लगवा पाया है। इसके अलावा शहर के गांधी नगर स्थित उनके आवास पर कई माह से बिजली की तार टूटकर गिरी हुई है, उसे भी दुरुस्त नहीं कराया गया है।
सांसद ने कहा कि दादरी ब्लॉक-एक में नहरी पानी की समस्या बनी हुई है और कई जलघरों के वाटर स्टोरेज टैंक सूखे पड़े हैं। इस पर विधायक राजदीप फौगाट ने कहा कि लोहारू पानी पहुंचाने के चलते क्षेत्र ही नहीं पूरे जिले में पेयजल संकट गहराया हुआ है। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि विधायक जी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ फिर कभी बैठकर बात करेंगे और मैं आपका समझा दूंगा।
बैठक में कसे गए तंज व ली गई चुटकियों की एक झलक
- बैठक के दौरान नाराजगी जाहिर करते हुए विधायक राजदीप ने कहा कि अधिकारी उनकी नहीं सुनते और उनकी निजी समस्या तक का वो समाधान नहीं करवा पाए। इसलिए थक-हारकर अब उन्होंने अधिकारियों को शिकायतें देनी ही बंद कर दी है। इस पर सांसद ने अधिकारियों की तरफ देखते हुए कहा कि विधायक की समस्याओं का समाधान भी जल्द करें।
- बैठक में लोहारू नहरी पानी पहुंचाने का मुद्दा जोर-शोर से उठा। विधायक राजदीप ने कहा कि लोहारू से भाजपा प्रत्याशी रहने वाले का नाम तो उन्हें मालूम नहीं है लेकिन वो घिकाड़ा पंप हाउस का दौरा करने आए थे। इस पर सांसद ने विधायक से कहा कि घिकाड़ा लोहारू पानी पहुंचाने का पहला पंप हाउस है ‘गुरुजी’।
-एनआरएलएम की एक रोजगार परक योजना में हो रही देरी पर सांसद ने अधिकारियों को फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह विभाग 10 साल मेरे पास रहा है। सांसद ने कहा कि टींड का अचार बनाना सीखाने में महिलाओं को दो साल का समय लगाओगे तो कैसे काम चलेगा।

--सचिव संजय यादव ने कहा कि बैंकों की लोन देने में मनमानी के चलते केंद्र सरकारी की योजना का लाभ आमजन को नहीं मिल पा रहा। इस पर सांसद ने एलडीएम से पूछताछ करने के साथ-साथ सचिव से पीएनबी से नगर परिषद की होने वाली ट्रांजेक्शन के बारे में पूछा तो सचिव ने इसे जीरो बताया। इस पर हंसते हुए सांसद ने कहा कि फिर क्यों ये सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed