फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एमडीयू में मडूटा का कार्यकाल पूरा, नहीं कराए जा रहे चुनाव

एमडीयू में मडूटा का कार्यकाल पूरा, नहीं कराए जा रहे चुनाव

Mon, 21 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू में मडूटा का कार्यकाल पूरा, नहीं कराए जा रहे चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। मडूटा (महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन) के चुनाव को लेकर माहौल गरम हो गया है। 17 अगस्त को कार्यकाल पूरा होने के बाद भी वर्तमान कार्यकारिणी ने अभी तक चुनाव का शेड्यूल ही जारी नहीं किया। ऐसे में दूसरे शिक्षकों ने चुनाव को लेकर मांग उठानी शुरू कर दी है।
दरअसल, अगस्त माह के शुरूआत से ही मडूटा के चुनाव को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है। यूनिवर्सिटी में मडूटा के करीब 400 वोटर हैं। वर्तमान कार्यकारिणी का एक साल का कार्यकाल 17 अगस्त को पूरा हो चुका है। नियमानुसार, कार्यकाल पूरा होने से पहले जनरल बॉडी की बैठक बुलाई जाती है। इस बैठक में साल भर का ब्योरा पेश किया जाता है। कार्यकारिणी ने पूरे साल क्या कार्य किया और कितना बजट खर्च किया आदि की जानकारी सभी के सामने देनी होती है। कार्यकाल को खत्म हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक न बैठक बुलाई और न ही चुनाव को लेकर कोई प्रक्रिया शुरू की गई। ऐसे में यूनिवर्सिटी के शिक्षकों में रोष बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो इस बार मडूटा के चुनाव में तीन पैनल सामने आ सकते हैं। हालांकि अब देखना यह है कि कार्यकाल पूरा होने के बाद अब आखिर कब तक मडूटा के चुनाव होंगे।
विज्ञापन


यह बोले प्रधान
25 अगस्त को जनरल बॉडी की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में पूरा खर्च और कार्यों का ब्योरा पेश कर दिया जाएगा। साथ ही चुनाव अधिकारी की भी घोषणा कर दी जाएगी। प्रयास रहेगा कि 20-25 दिन में चुनाव करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विकास सिवाच, प्रधान मडूटा

वर्तमान कार्यकारिणी का समय पूरा हो चुका है। नियामानुसार, अभी तक चुनाव का शेड्यूल जारी होना चाहिए था, लेकिन अभी तक कोई प्रक्रिया ही शुरू नहीं की गई। इससे शिक्षकों में आक्रोश है।
- डॉ. अश्वनी धींगड़ा, पूर्व प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed