{"_id":"5c65d33cbdec224bc356f5ed","slug":"201550177084-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई एग्जाम आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई एग्जाम आज से शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई 12वीं परीक्षा आजे, जिले के विद्यार्थियों का पहला पेपर 21 को
- परीक्षा के लिए शहर में बनाए 14 केंद्र, नकल के डर से लाखनमाजरा व मदीना को छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सीबीएसई बोर्ड की दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो रही है। जिले के विद्यार्थियों का पहला पेपर 21 फरवरी को होगा। इसके लिए बोर्ड व स्कूल प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। बोर्ड ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। पहली बार शहर में ही सभी केंद्र बनाए गए हैं। इस बार नकल के अंदेश के चलते लाखनमाजरा व मदीना में भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं। जिले के 170 स्कूलों के 17 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो रही हैं। ये परीक्षा जिले में 21 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा की तैयारियों के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों ने कमर कस ली है। बोर्ड की तरफ से भी परीक्षा को नकल रहित बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
सिटी कोऑर्डिनेटर अरविंद ने बताया कि बारहवीं की परीक्षाओं में जिले में 14 सेंटर बनाए गए हैं। नकल रहित परीक्षा के लिए इस बार लाखनमाजरा और मदीना में केंद्र नहीं बनाए गए हैं। इसकी वजह पिछले कुछ वर्षों में मदीना और लाखनमाजरा में नकल के ज्यादा केस बने हैं। जिले के 14 केंद्रों पर 10वीं कक्षा के 95 स्कूलों के दस हजार विद्यार्थी व 12वीं कक्षा के 75 स्कूलों के सात हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा 29 मार्च तक चलेगी। उड़न दस्ते मुख्यालय गठित करेगा।