फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   थाने से 100 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने बुजुर्ग को लूटा, दो अंगूठियां छीनकर हुए फरार

थाने से 100 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने बुजुर्ग को लूटा, दो अंगूठियां छीनकर हुए फरार

Mon, 27 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
थाने से 100 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने बुजुर्ग को लूटा, दो अंगूठियां छीनकर हुए फरार
थाने से 100 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने बुजुर्ग को लूटा, दो अंगूठियां छीनकर हुए फरार
विज्ञापन

सिरसा। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के दावों की पोल लगातार बढ़ती लूटपाट की घटनाओं ने खोलकर रख दी है। शनिवार देर रात तीन बदमाशों ने शहर थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर एक सीनियर सिटीजन से लूटपाट की। घटना के समय एक भी पुलिस कर्मी गश्त पर नहीं था। बदमाश सीनियर सिटीजन सुरेश कुमार के हाथों से सोने की दो अंगूठियां छीनकर फरार हो गए। लूटपाट के शिकार सुरेश को हुडा चौक पर पुलिस की पीसीआर खड़ी दिखी। पीसीआर के अंदर एक पुलिस कर्मी सोया हुआ था। सुरेश ने उक्त पुलिस कर्मी को जगाने की काफी कोशिश की लेेकिन पुलिस कर्मी नींद से नहीं जागा। हताश होकर सुरेश सीधा अपने घर चला गया।
जानकारी के अनुसार महावीर कॉलोनी की गली नंबर आठ निवासी 65 वर्षीय सीनियर सिटीजन सुरेश की गली खालसा स्कूल वाली निवासी सतपाल सोनी से बचपन की दोस्ती है। शनिवार को सतपाल सोनी की बेटी की शादी हिसार रोड स्थित रॉयल हवेली में थी। सतपाल ने दोस्त सुरेश को घर की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी। रात करीब साढ़े 12 बजे किसी ने घर में पत्थर फेंका। सुरेश ने आवाज लगाई की कौन है बाहर? कोई जवाब नहीं मिलने पर सुरेश घर के बाहर आकर बैठ कर रखवाली करने लगा। सुरेश ने सतपाल को फोन करके कहा कि किसी ने घर में पत्थर फेंका है। जल्दी किसी को भेज दो। देर रात तीन बजकर 20 मिनट पर सपताल के कुछ रिश्तेदार घर पहुंच गए। पांच मिनट बाद सुरेश अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर रवाना हुआ। शहर थाने से करीब 100 मीटर दूरी पर सदर बाजार में बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। युवकों को देखकर सुरेश डर गया। युवकों ने उसे धमकाते हुए कहा कि चुपचाप खड़ा रह, मुंह से आवाज न निकले। भयभीत सुरेश ने युवकों से कहा कि जो मेरे पास है वो ले लो, बस मारना मत। इसके बाद बदमाशों ने उसकी जेब व बैग खंगाला। कुछ न मिलने पर बदमाशों ने उसके दोनों हाथों में पहनी सोने की दो अंगूठियां निकाल ली। इसके बाद बदमाशों ने उससे कहा कि खबरदार पीछा किया तो। ये कहकर तीन बदमाश अपनी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सुरेश का कहना है कि तीनों युवक पंजाबी भाषा में बोल रहे थे। लूटी गई सोने की अंगूठियों की कीमत 55 हजार रुपये है।
विज्ञापन

नींद से नहीं जागा पुलिस कर्मी
बदमाशों ने घटना को अंजाम देने में कोई जल्द बाजी नहीं दिखाई। सोने की अंगूठी हाथ की अंगुली में फंसी हुई थी। इसे खींचकर निकालने में बदमाशों को दस मिनट का समय लगा। इस दौरान एक भी पुलिस कर्मी गश्त पर नहीं था। घटना के बाद मैं घर जाने लगा तो हुडा चौक पर एक पुलिस पीसीआर दिखाई दी। पीसीआर में एक कर्मी लेटा हुआ था। मैंने उसे जगाने की काफी कोशिश की लेकिन पुलिस कर्मी नींद से नहीं जागा। हताश होकर मैं सीधा घर गया और परिवार को सारी आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार, पीड़ित सीनियर सिटीजन।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
रविवार सुबह होने पर घटना की सूचना पुलिस को दी तो शहर थाना व सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीनियर सिटीजन सुरेश कुमार का बयान दर्ज कर सदर बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज खंगाली तो एक कैमरे में घटना की तस्वीरें कैद मिलीं। ये कैमरा घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर लगा हुआ था जिस वजह से बदमाशों के चेहरे साफ नहीं दिखाई दे रहे।
पिछले शनिवार को मेडिकल स्टोर संचालक से हुई थी लूट
सात दिनों के अंदर शहर में लूटपाट की दो वारदातें हो चुकी हैं। 18 अगस्त को तीन अज्ञात बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर मेडिकल स्टोर संचालक विजय कुमार से एक लाख रुपये छीने थे। अभी तक पुलिस लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। विजय कुमार का परशुराम चौक पर विजय मेडिकल नाम से स्टोर है। पिछले शनिवार रात दस बजकर दस मिनट पर विजय ने मेडिकल स्टोर बंद किया। विजय ने सोमवार को एक लाख रुपये की पेमेंट किसी को देनी थी। इसलिए उसने अपने बैग में एक लाख रुपये डाल लिए। इसके बाद वह स्टोर में काम करने वाले युवक कपिल के साथ बाइक पर सवार होकर आर्य स्कूल वाली गली में स्थित शनि मंदिर में पूजा करने चला गया। मंदिर में पूजा करने के बाद विजय व कपिल बाइक पर सवार होकर चले तो कुछ ही दूरी पर बाइक सवार तीन युवक ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। विजय ने बाइक रोकी तो उक्त तीन युवक उसके पास आए। युवकों ने पिस्तौल के बल पर उससे रुपयों से भरा बैग छीन लिया।

सुरेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शहर थाना व सीआईए पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही लुटेरों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
सुरजीत सहारण, जिला पुलिस प्रवक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed