फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अटल की श्रद्धांजलि सभा...न्यूज 3

अटल की श्रद्धांजलि सभा...न्यूज 3

Sat, 25 Aug 2018 03:00 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
अटल की श्रद्धांजलि सभा...न्यूज 3
सिटी पेज की लीड......
विज्ञापन

फोटो सहित......
फ्लैग : पूर्व पीएम अटल की सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में दिखी भाजपा व कांग्रेस की तल्खी
हेडिंग : कैप्टन व हुड्डा के हाथ मिले न आंख, चाय से पहले निकल गए वित्त मंत्री
: ग्रोवर दो घंटे वालंटियर बनकर खड़े रहे
: ग्रोवर दांगी व बीबी बतरा को बुलाकर ले गए चाय पर
विजेंद्र कौशिक
रोहतक।
सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने चाहे एक होकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल को याद किया, लेकिन अंदर की तल्खी बाहर निकल ही आई। ढ़ाई घंटे चली श्रद्धांजलि सभा में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तो एक-दूसरे हाथ मिला और न ही आंख। यहां तक जब श्रद्धांजलि सभा के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा अंदर दूसरे नेताओं के साथ चाय ले रहे थे, तब तक वित्त मंत्री टैगोर ऑडिटोरियम से जा चुके थे।
बता दें कि 2016 के दंगों में कैप्टन अभिमन्यु की कोठी में आग लगा दी गई थी। वित्त मंत्री सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि दंगों के पीछे पूर्व सीएम हुड्डा का हाथ है। जबकि हुड्डा दंगाें के लिए प्रकाश आयोग की रिपोर्ट के आधार पर भाजपा को ही दोषी ठहराते हैं। दोनों जाट नेताओं के बीच की तल्खी सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में भी नजर आई।
विज्ञापन

बाक्स
सीएम से हाथ मिले, आंख नहीं
श्रद्धांजलि सभा को जब सीएम मनोहर लाल ने 4 बलकर 33 मिनट पर संबोधित करना शुरू किया। उसी समय पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, महम से विधायक आनंद सिंह दांगी, पूर्व सांसद शादीलाल बतरा व पूर्व विधायक बीबी बतरा सभा में पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने हुड्डा को सीएम के बगल वाली सीट पर बैठाया। संबोधन के बाद सीएम वापस आए तो उन्हाेंने हुड्डा से हाथ मिला। हालांकि ढ़ाई घंटे चली श्रद्धांजलि सभा में दोनों नेताओं ज्यादा समय एक-दूसरे की तरफ नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
ग्रोवर ले गए बतरा व दांगी को अंदर
सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ढाई घंटे चली श्रद्धांजलि सभा में वालंटियर की तरह खड़े रहे। सभा के बाद चाय पीने के लिए सीएम के साथ पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व नवीन जयहिंद अंदर चले गए। इसके बाद ग्रोवर गेट से महम से विधायक आनंद सिंह दांगी व पूर्व विधायक बीबी बतरा को अंदर बुलाकर ले गए। हालांकि उस समय सांसद दीपेंद्र हुड्डा जा चुके थे।
बाक्स
इनेलो के पूर्व सांसद ने सुनाई खरी-खरी
पूर्व सीएम हुड्डा को 1999 में हराने वाले इनेलो के पूर्व सांसद कैप्टन इंद्रसिंह ने कहा कि वे दिल से अटल का सम्मान करते हैं। आज के नेताओं को अटल के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। न की वोटों के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाएं। अटल ने 1 वोट से सरकार को गिरने देना उचित समझा, लेकिन सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

बाक्स
नवीन ने देसी अंदाज में किया कटाक्ष
आप नेता नवीन जयहिंद ने देसी अंदाज में मौजूदा राजनीति पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बुुजुर्ग की 13वीं पर लड्डू बनते हैं, लेकिन वे भाजपा नेताओं को कहना चाहते हैं कि अटल की तेरहवीं पर लड्डू बनाएं या न बनाएं, लेकिन उनके विचारों को जन-जन तक जरूर पहुंचाएं। जाति, धर्म व क्षेत्र की राजनीति छोड़कर सही मायने में अटल को जीवन में अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed