फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर, लघु सचिवालय में अटकी 700 फाइलें

कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर, लघु सचिवालय में अटकी 700 फाइलें

Tue, 17 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर, लघु सचिवालय में अटकी 700 फाइलें
कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर, लघु सचिवालय में अटकी 700 फाइलें
विज्ञापन

चरखी दादरी।
कंप्यूटर प्रोफाइल संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल से चरखी दादरी में जिला सचिवालय, एसडीएम व तहसील कार्यालय में दिनभर कामकाज ठप रहा। इस दौरान जमीन की रजिस्ट्री बनवाने, रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति एवं आय प्रमाण पत्र बनवाने आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। करीब 35 कंप्यूटर आपरेटरों के हड़ताल पर रहने से करीब एक लाख रुपये का सरकारी राजस्व का नुकसान हुआ है। हड़ताल की वजह से करीब 700 फाइलों का काम प्रभावित रहा। जमीनी रजिस्ट्री, लाइसेंस , आय प्रमाण पत्र, जाति व आवास प्रमाण पत्रा बनवाने का कार्य इन ऑपरेटर के जरिए ही किया जाता है। हड़ताल के दौरान कार्यालय सूने पड़े रहे। राजस्व विभाग को करीब एक लाख रूपये के राजस्व का भी नुकसान होने का अनुमान है।
कंप्यूटर प्रोफाइल संघ नेता हवा सिंह ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर काफी समय से अपनी मांगों के लिए सरकार को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन उनकी मांगों पर कोई अमल नहीं किया जा रहा है। जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार से बातचीत के लिए भी लिखा गया था लेकिन सरकार ने मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपना रखा है। उनकी प्रमुख मांगों में कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियमित करना, समान काम, समान वेतन देना, कर्मचारियों को राजस्व विभाग के अधीन कर पद सृजित करना, विभागीय हैड ऑफिस से वेतनमान जारी करना, आउटसोर्सिंग पॉलिसी को बंद करना प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन

सीटीएम से मिले किसान, पटवारियों की लगाई ड्यूटी
कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर होने से किसानों को भी काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। फसल बेचने के लिए किसान अपनी फर्द नहीं निकलवा पाए। किसान रामकिशन कमोद, प्रदीप रानीला, रामकुमार मौड़ी, संजय लोहरवाड़ा, महेंद्र फतेहगढ़, दीवान मकड़ानी, अनुप कमोद आदि ने फर्द न निकलने पर सीटीएम मनीष फौगाट से मुलाकात की और समस्या से अवगत कराया। उन्होंने तत्काल पटवारियों को किसानों की फर्द निकालने की व्यवस्था करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स: किसी की फर्द अटकी तो किसी का बुढ़ापा पेंशन के लिए आवेदन रूका
--मेरे आधार कार्ड में त्रुटि है और इसे दुरुस्त कराने मैं लघु सचिवालय में आया था। मुझे आधार कार्ड की कॉपी बैंक में जमा करानी है। ऑपरेटरों के हड़ताल पर होने से मेरा काम नहीं बन पा रहा। पिछले करीब डेढ़ घंटे से यहां खड़ा हूं।
रामप्रताप, दादरी निवासी
--शेड्यूल के मुताबिक 23 अप्रैल को खेड़ी सनवाल गांव के किसानों की सरसों खरीद होनी है। इसके लिए मैं फर्द निकलवाने आया था लेकिन ऑपरेटर हड़ताल पर होने से काम बनता मुश्किल नजर आ रहा है। पिछले करीब एक घंटे से यहां बैठा हूं।
जयवीर, खेड़ी सनवाल
--मैं किसी काम से जमीन की फर्द निकलवाने सुबह करीब साढ़े नौ बजे लघु सचिवालय पहुंच गया था। अब करीब साढ़े 11 बज चुके हैं लेकिन यहां कोई कर्मचारी ही नहीं बैठा है। फर्द नहीं निकलने से मेरा काम अटक जाएगा।
करतार सिंह, जावा
--बुढ़ापा पेंशन के लिए मैं शपथपत्र बनवाने आई थी। पिछले दो घंटे से कमरों से निकलने वाले कर्मचारियों से पूछताछ कर रही हूं लेकिन हड़ताल होने के चलते काम न बनने का तर्क मुझे मिल रहा है। इससे मेरी पेंशन का आवेदन अटक जाएगा।

रामप्यारी, बंजारा बस्ती
वर्जन::
कुछ किसान मुझसे मिले थे और ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते फर्द न निकलने की जानकारी दी थी। मैंने तुरंत पटवारियों को इसकी व्यवस्था करने के निर्देश जारी कर दिए थे।
मनीष फौगाट, सीटीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed