{"_id":"6a5e358eca15da26bf095695","slug":"200-patients-were-examined-at-the-camp-rohtak-news-c-17-roh1020-891207-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शिविर में 200 मरीजों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शिविर में 200 मरीजों की हुई जांच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। श्री दिगंबर जैन मंदिर सराय मोहल्ला रोहतक और जिन शासन प्रभावना संघ ने सोमवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। यह शिविर श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जैन जती, झज्जर रोड में आयोजित हुआ। इसमें 90 मरीजों की आंखों, 85 के दांतों और 102 के रक्तचाप व शुगर की जांच की गई। सभी जरूरतमंदों को दवाइयां निशुल्क दी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दिगंबर जैन मंदिर सराय मोहल्ला रोहतक के संरक्षक राजेश जैन ने की।
मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि शिविर का शुभारंभ महावीर स्वामी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। डॉ. मंजूनाथ और नेत्र जांच विशेषज्ञ डॉ. दिनेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर अतुल जैन, अजय जैन, चक्रेश जैन, राजीव जैन, गौतम जैन, अरिहंत जैन, आयुष जैन, वंदन जैन, रूपेश जैन, निखिल जैन सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।