फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   न्यू राजेंद्र नगर के 18 घरों में अमर उजाला की टीम पहुंची, दूषित पानी से हर घर में मिले बीमार

न्यू राजेंद्र नगर के 18 घरों में अमर उजाला की टीम पहुंची, दूषित पानी से हर घर में मिले बीमार

Sat, 02 Mar 2019 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
न्यू राजेंद्र नगर के 18 घरों में अमर उजाला की टीम पहुंची, दूषित पानी से हर घर में मिले बीमार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। पब्लिक हेल्थ विभाग प्यास बुझाने के लिए लगातार बदबूदार दूषित पानी की सप्लाई कर रहा है। इसकी वजह से बुजुर्ग से लेकर बच्चे सभी संक्रामक रोगों के शिकार हो रहे हैं। शुक्रवार को अमर उजाला ने न्यू राजेंद्र नगर के 18 घरों में जाकर हकीकत देखी तो काफी भयावह हालात नजर आए। अधिकांश घरों में बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक डायरिया से पीड़ित मिले, जिनकी संख्या करीब 20 रही। उल्टी-दस्त से ग्रसित कई बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। विभाग को आईना दिखाती नीरज वर्मा की रिपोर्ट...

भिवानी चुंगी के पास पेट्रोल पंप के पीछे वाली गली में करीब 18-20 मकान बने हुए हैं। इन गली में रहने वाले लोगों ने बताया कि एक पखवाड़े से नलों से पीने के पानी की जगह बदबूदार गंदा पानी आ रही है। नलों से मिलने वाले सप्लाई के पानी में इतनी ज्यादा दुर्गंध होती है कि जी मिचलाने लगता है।
विज्ञापन


गंदे पानी के साथ आ रही बदबू
मकान नंबर 1328/16 में रहने वाली निर्मला पत्नी मनफूल ने बताया कि नलों से गंदा पानी काफी समय से आ रहा है। 14-15 दिन से गंदे पानी के साथ-साथ इतनी ज्यादा बदबू आ रही है कि पानी का इस्तेमाल पीना तो दूर साफ-सफाई तक में नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार से पानी खरीद चला रहे काम
विमला पत्नी जोरा सिंह निवासी मकान नंबर 2449/1, कृष्णा पत्नी समुद्र सिंह निवासी मकान नंबर 2448, विमला पत्नी रामनिवास ने बताया कि आठ दिन से स्थिति यह हो रही है कि जिस समय पानी की सप्लाई आती है, उस समय नल खोलकर चेक करना पड़ता है। बदबूदार पानी आने पर तुरंत नल को बंद कर देते हैं। घर का काम चलाने के लिए बाजार से पानी की बड़ी बोतल खरीदनी पड़ रही है।

बहन आई और पानी पीकर हुई बीमार
विमला पत्नी सूबे सिंह ने बताया कि उनकी बड़ी बहन शकुंतला पिछले दिनों आई थी। नल का पानी पीने के बाद से बीमार पड़ी हुई है। उल्टी-दस्त के साथ-साथ पेट में दर्द हो रहा है। सिविल अस्पताल से उसका उपचार करवाया जा रहा है।

चार दिन से छात्रा बीमार, परीक्षा भी नहीं दे पाई
मकान नंबर 2041 मीना पत्नी बलजीत ने बताया कि उल्टी-दस्त की ऐसी शिकायत हो गई है कि चेन नहीं पड़ रहा। हल्का-हल्का पेट का दर्द बना हुआ है। इसी घर में रहने वाली राजरानी पत्नी संजय कुमार ने बताया कि उनकी बेटी हिमांशी 10वीं में पढ़ती है। दूषित पानी पीने की वजह से वह उल्टी-दस्त से परेशानी है। चार दिन से स्कूल भी पढ़ने के लिए नहीं जा पा रही है जबकि बोर्ड की परीक्षा देनी है। सास सावित्री भी पेट की बीमारी से ग्रसित हैं। नजदीक रहने वाली ज्योति पत्नी योगेश भी उल्टी-दस्त से ग्रसित हैं। पूजा पत्नी सोनू ने लगातार गंदा पानी आने की शिकायत की है। किराये पर रहने वाली फरीदा पत्नी हारुन ने बताया कि गंदा पानी पीने की वजह से उसकी बेटी अजरा व इकरा बुखार व पेट दर्द की समस्या से परेशान है। इस घर में रहने वाली साहिबा भी बीमार पेट की समस्या से ग्रसित है।
इन मकानों में भी दयनीय हालात
मकान नंबर 2428 निवासी रोशनी पत्नी हरिकिशन ने बताया कि उनकी बेटी स्वीटी और पुत्र वधू नीतू पत्नी संदीप गंदे पानी की सप्लाई होने की वजह से बुखार और उल्टी-दस्त की समस्या से करीब चार दिन से ग्रसित हैं। मकान नंबर 2893/31 निवासी विमला पत्नी गोविंद सिंह, मकान नंबर 1882/4 में टिंकू पुत्र बलवान का पुत्र शुभम भी बीमार चल रहे हैं। राजेश पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि विशाल, आरती बीमार हैं। दर्र्शना पत्नी राजेश ने भी बदबूदार पानी नलों से आने की शिकायत की है।

पानी इतना गंदा, घर के काम भी नहीं आ रहा
सूरज मॉडल वाली गली न्यू राजेंद्र नगर निवासी कोमल पत्नी कुलदीप ने बताया कि पानी इतना ज्यादा गंदा बदबूदार आ रहा है कि वह घर का भी काम नल के पानी से नहीं करती हैं। सुशील पुत्र ईश्वर सिंह ने बताया कि वह और उनका बेटा आशीष उल्टी-दस्त व पेट दर्द की बीमारी से काफी परेशान हो गए हैं। पिंकी पत्नी टिंकू ने बताया कि गंदे पानी की समस्या से निजात के लिए लोगों ने पार्षद से शिकायत की है मगर राहत नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed