फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ीजजज

ीजजज

Mon, 27 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
ीजजज
घर में बकरियां घुसने पर विवाद, कुल्हाड़ी से काटी अंगुलियां
विज्ञापन

सिरसा। क्षेत्र के गांव रत्ताखेड़ा में एक चरवाहे की बकरियां पड़ोस के घर में घूमती हुई घुस गई। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हो गया। पहले तो दोनों पक्षों में गहमगहमी हुई। इसके बाद बात मारपीट तक जा पहुंची। दूसरे पक्ष के लोगों ने कुल्हाड़ी से चरवाहे के एक हाथ की चारों अंगुलियां काट दी। उसे पहले ओढ़ां अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया। जानकारी अनुसार गांव रत्ताखेड़ा निवासी मलकीत सिंह ने बताया कि वह बकरियां चराने का कार्य करता है। उसने बताया कि शनिवार की सांय को उसकी कुछ बकरियां घूमती हुई पड़ोस के माली के घर में घुस गई। इसी बात को लेकर पड़ोस के लोगों ने पहले उसके साथ झगड़ा किया। विरोध करने पर पहले उसके साथ मारपीट की। इसके बाद परिवार के एक सदस्य ने कुल्हाड़ी से उसके एक हाथ पर वार कर दिया। जिससे उसके हाथ की चारों अंगुलियां कट गई। लहूलुहान अवस्था में परिजनों ने उसे पहले ओढ़ां अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरसा रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों जानकारी हासिल की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed