फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मानसरोवर पार्क में तिरंगा झुकाया ही नहीं, उतार लिया गया

मानसरोवर पार्क में तिरंगा झुकाया ही नहीं, उतार लिया गया

Sat, 18 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
मानसरोवर पार्क में तिरंगा झुकाया ही नहीं, उतार लिया गया
फोटो सहित......
विज्ञापन


मानसरोवर पार्क में निगम ने तिरंगा झुकाया ही नहीं, उतार ही दिया
: दो माह बाद स्वतंत्रता दिवस के दिन लहराया गया था तिरंगा
: पूर्व पीएम अटल के निधन पर घोषित है सात दिन का राष्ट्रीय शोक
: स्थानीय भाजपा नेता गए अटल की आखिरी यात्रा में शामिल होने दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। दो माह बाद मानसरोवर पार्क में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर लहराया गया तिरंगा निगम प्रशासन ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के देहांत पर सात दिन के शोक में झुकाया नहीं, बल्कि उतार ही लिया है। निगम ने ऐसा क्यों किया, इसका किसी अधिकारी के पास जवाब नहीं है। जबकि आयुक्त शहर से बाहर हैं।
बता दें कि कांग्रेस नेता नवीन जिंदल ने मानसरोवर पार्क में झंडा स्थल बनवाया था, जहां 100 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराता है। यह ऊंचाई शहर में सबसे ज्यादा है। निगम प्रशासन की तरफ से तिरंगे लहराने व उतारने की जिम्मेदारी है। दो माह से निगम ने तिरंगे को ही उतार कर रखा हुआ था। किसी तरह स्वतंत्रता दिवस पर झंडे को लहराया गया। अब फिर से उतार लिया गया है।
विज्ञापन

-
अटल की अंतिम यात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता
सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के अलावा, शहर के भाजपा नेता शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इसमें अशोक खुराना, भूषण चुघ, धर्मबीर शर्मा व अन्य लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मैं शहर से बाहर हूं। राष्ट्रीय शोक के चलते तिरंगे को झुकाया जा सकता था। उतारा क्यों गया। आकर जिम्मेदार अधिकारी से जवाब मांगेंगे।
-आरएस वर्मा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed