फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एमडीयू परीक्षा

एमडीयू परीक्षा

Tue, 17 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू परीक्षा
फोटो : 14 से 16
विज्ञापन


एमडीयू की परीक्षा शाखा में झांक रहे फोटोस्टेट संचालक
विवि के प्रश्न पत्र से 80 प्रतिशत तक मेल खा रही उत्तर बुकलेट
फोटोस्टेट संचालकों का दावा बुकलेट से बाहर नहीं आएगा प्रश्न पत्र
परीक्षा से दो घंटे पहले बेची जा रही फोटोकॉपी पर नहीं लग रही रोक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एमडीयू की सेफ परीक्षा शाखा ने फोटोस्टेट संचालकों की उत्तर बुकलेट ने सवालिया निशान लगा दिया है। बेहद सुरक्षित बताए जाने वाले प्रश्न पत्रों के सवाल परीक्षा से पहले ही दिल्ली रोड के फोटोस्टेट संचालकों के पास पहुंच रहे हैं। उत्तर बुकलेट और विवि के प्रश्न पत्रों के 70 से 80 प्रतिशत तक मेल खाते प्रश्न ये सवाल उठा रहे हैं। या यूं कहें कि फोटोस्टेट मशीन संचालक बेधड़क परीक्षा शाखा में झांक रहे हैं। एमडीयू प्रशासन ने उत्तर बुकलेट को प्रश्न पत्र लीक होने के बजाय गेस पेपर बताया है। फोटोस्टेट संचालकों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी प्रशासन की बताई है।
नहीं थम रही उत्तर बुकलेट की बिक्री
एमडीयू की परीक्षा से दो घंटे पहले दिल्ली रोड पर उत्तर बुकलेट्स का बेचा जाना जारी है। सोमवार को हुई इतिहास विषय की परीक्षा से पहले भी उत्तर बुकलेट धड़ल्ले बेची गई। विक्रेेेता इन्हें परीक्षा में प्रश्न पत्र बुकलेट से बाहर नहीं आने के दावे के साथ बेच रहे हैं। ऐसे में विवि की सुरक्षा व्यवस्था भी संदेह के दायरे में है। विवि का पेपर लीक होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

हिंदी के पेपर में आठ में छह प्रश्न मिले
डिस्टेंस एजुकेशन का शनिवार को हुए हिंदी विषय के पेपर के ज्यादातर सवाल प्रश्न पत्र से मेल खा रहे हैं। प्रश्न पत्र के कुल आठ में से छह सवाल उत्तर बुकलेट में मिले। ये सवाल करीब 72 अंकों के हैं। इससे पूर्व अंग्रेजी के पेपर में भी बड़े व छोटे प्रश्न जस के तस उत्तर बुकलेट में मिले। ये सभी प्रश्न पत्र की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किताबों पर भारी पड़ रहा गेस पेपर
एमडीयू से स्नातक करने वाले विद्यार्थी सालभर किताबों में माथा पच्ची कर समय जाया न करें। पास होने के लिए महंगी किताबें भी न खरीदें। इसके लिए केवल गेस पेपर खरीद लें। एमडीयू परीक्षा नियंत्रक की मानें तो यही बेहतर विकल्प है। परीक्षा में गेस पेपर में से ही 60 प्रतिशत तक सवाल आते हैं।

वर्जन :
प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ, गेस पेपर बेचा रहा है
विवि का पेपर लीक नहीं हुआ है। फोटोस्टेट की दुकानों पर बिक रही उत्तर बुकलेट का इससे कोई लेना देना नहीं है। यह गेस पेपर है। गेस पेपर का 50 से 60 प्रतिशत भाग प्रश्न पत्र से मिलता है। कुछ गिने चुने सवाल होते हैं। ये प्रश्न पत्र में आते ही हैं। फोटोस्टेट दुकानों को लेकर कार्रवाई करना प्रशासन का काम है। इसके लिए परीक्षा से पहले ही एसपी व डीसी को पत्र लिखा गया है।
-डॉ. बीएस सिंधू, परीक्षा नियंत्रक, एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed