फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   फायरिंग और लूट के दो और आरोपी दबोचे, मर्डर की बना रहे थे योजना

फायरिंग और लूट के दो और आरोपी दबोचे, मर्डर की बना रहे थे योजना

Tue, 17 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग और लूट के दो और आरोपी दबोचे, मर्डर की बना रहे थे योजना
फायरिंग और लूट के दो और आरोपी दबोचे, मर्डर की बना रहे थे योजना
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सीआईए बाढड़ा ने फायरिंग व लूट के बाद मर्डर की योजना बना रहे दो बदमाशों को गुड़ाना के समीप से गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान झोझूकलां निवासी समीन उर्फ मोटिया व विकास बादल के रूप में हुई है। इनके दो साथियों रामपाल गोठडा व मंगेश जीतपुरा को पुलिस पहले ही लूटी गई स्विफ्ट गाड़ी सहित गिरफ्तार कर चुकी है। रविवार को पुलिस गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वो चारों झोझूकलां निवासी एक व्यक्ति के मर्डर की योजना बना रहे थे। स्विफ्ट गाड़ी को उन्होंने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए लूटा था। मर्डर की तैयारियां अभी वो कर ही रहे थे कि इसी दौरान उनके दो साथी रामपाल व मंगेश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
ज्ञात रहे कि गत 11 मार्च को नजफगढ़ के गांव बापड़ोला निवासी मंजीत से ऑल्टो कार में सवार होकर चार युवकों ने दिन-दहाड़े हथियार के बल पर स्विफ्ट कार सहित सात हजार की नकदी भी लूट ली थी। इससे पहले आरोपियों ने एक स्कोर्पियो गाड़ी को भी लूटने का प्रयास किया था लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए थे। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी की थी। आरोपी स्विफ्ट सवार मंजीत व चालक से मारपीट कर स्विफ्ट कार लूट ले गए थे जबकि अपना ऑल्टो गाड़ी वहीं छोड़ गए थे। यह ऑल्टो गाड़ी पुलिस गिरफ्त में आए रामपाल के नाम पर थी। बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर लूट सहित सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

बाढड़ा सीआईए प्रभारी शमशेर सिंह की टीम ने 22 मार्च को वारदात में शामिल महेंद्रगढ़ जिले के डालनवास गांव के समीप से जीतपुरा निवासी मंगेश को लूटी गई स्विफ्ट सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस से घिरता देखकर आरोपी मंगेश गाड़ी से उतरकर खेतों में फरार हो गया था लेकिन पुलिस टीम ने उसे खेतों में ही दबोच लिया। इसके बाद पूछताछ करने पर उसने गोठड़ा निवासी रामपाल, विकास बदाल व झोझूक निवासी समीर उर्फ मोटिया के नाम भी उजागर किए थे। इसके बाद सीआईए बाढड़ा प्रभारी शमशेर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी रामपाल रावलधी बाईपास पर आने वाला है। इस आधार पर सीअसाईए बाढड़ा व एंटी बर्गलर स्टाफ की संयुक्त टीम ने गत 11 अप्रैल को मौके पर दबिश देकर आरोपी रामपाल को धर दबोचा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 32 बोर की देशी पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा लूटी गई सात हजार की राशि में से पुलिस ने उसके पास से तीन हजार की नकदी बरामद हुई थी। रविवार शाम सीआईएज बाढड़ा प्रभारी शमशेर सिंह को गुप्त सूचना मिली कि रामपाल व मंगेश के दो साथी समीप मोटिया व विकास बदाल गुड़ाना क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। इस आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी और वहां से गुजरने पर समीर व विकास को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार सुबह इन्हें कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपियों से वारदात में प्रयोग हथियार बरामद हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश उर्फ धोनी का पुरानी रंजिश के चलते करने वाले थे मर्डर
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में समीप उर्फ मोटिया ने बताया कि उस पर गत पांच फरवरी सुरेश उर्फ धोनी व सोमबीर ने चाकू व लोहे की बेल से हमला बोल घायल किया था। इसकी शिकायत उसने पुलिस को भी दी थी। हमले के बाद से ही वह सुरेश उर्फ धोनी से रंजिश रख रहा था और वो इस काम में अन्य साथियों की भी मदद लेता। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसने सुरेश व सेेमबीर के गाड़ी के करीब एक साल पहले शीशे तोड़े दिए थे और इसके चलते उन्होंने गत पांच फरवरी को उस पर हमला बोला था।

वर्जन::
दोनों आरोपियों को सीआईए बाढड़ा प्रभारी शमशेर सिंह ने अपनी टीम सहित गुड़ाना के समीप से दबोचा है। उन्हें कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि ये झोझूकलां निवासी एक शख्स का मर्डर करने की तैयारी में थे।
सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed