फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   उन्हाणी में बनेगा महिला कॉलेज, हवन के साथ निर्माण कार्य शुरू

उन्हाणी में बनेगा महिला कॉलेज, हवन के साथ निर्माण कार्य शुरू

Mon, 10 Jul 2017 12:41 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
उन्हाणी में बनेगा महिला कॉलेज, हवन के साथ निर्माण कार्य शुरू
उन्हाणी में बनेगा महिला कॉलेज, हवन के साथ निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन


कनीना। उपमडल के गांव उन्हाणी में महिला महाविद्यालय के भवन निर्माण कार्य रविवार को डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने नींव का पत्थर रख एवं नारियल फोड़कर शुरू किया। इससे पूर्व गुरू पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित हवन में उन्हाणी गांव के सरपंच रविंद्र महलावत सहित विभिन्न गांवों के सरपंचों ने हिस्सा लिया। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष मा. राजेश ने भी हवन में आहुति डाली। उसके बाद अटेली की विधायक एवं विस उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कॉलेज भवन निर्माण का पत्थर रखा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत काम कर रही है। इसलिए प्रदेश सरकार ने 10 किलोमीटर दूरी पर महिला कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कनीना कका लघु सचिवालय भी वहां बनेगा जहां शोभा देगा। इस मौके पर पौधारोपण भी किया गया। उन्हाणी सरपंच रविंद्र महलावत ने कहा कि कॉलेज की नींव रखने के बाद सरकार की ओर से चलाए जा रहे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को बल मिलेगा। जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों एवं छात्राओं में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर एसडीएम संदीप सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता दर्शन कुमार पूर्व सरपंच प्रताप सिंह, धर्मपाल गुढ़ा, अंजू देवी चेलावास, दुर्गादत्त गोयल, राजेश बंसल उपस्थित थे।

12 करोड़ रुपये की राशि से बनेेगा भवन
ग्राम पंचायत ने बीते समय प्रस्ताव पारित करके महेंद्रगढ़-कोसली स्टेट हाईवे नंबर 24 पर एक रुपया सालाना प्रति एकड़ के हिसाब से आठ एकड़ भूमि 33 साल के पट्टे पर देने का प्रस्ताव पारित किया था। कॉलेज निर्माण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 12 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है, जिससे अतिआधुनिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। ठेकेदारों को 21 महीने में इस दो मंजिला भवन का निर्माण पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed