{"_id":"5c687cbdbdec22738813bd4f","slug":"181550351549-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट वेंडर को जगह देने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट वेंडर को जगह देने का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैग : स्ट्रीट वेंडर को शहर में स्थाई जगह देने का मामला
हेडिंग : डेढ़ हजार रेहड़ी मालिकों को निगम जारी कर सका पहचान पत्र
-अब 21 फरवरी को टाउन वेंडिंग कमेटी लगाएगी मोहर
-15 फरवरी तक जारी किए जाने थे डेढ़ हजार रेहड़ी मालिकों को पहचान पत्र, सर्वे पर सवाल उठाने से अटकी प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। स्ट्रीट वेंडिंग कमेटी की 21 फरवरी को निगम आयुक्त कार्यालय में मीटिंग होगी। इसमें डेढ़ हजार रेहड़ी मालिकों को निगम की तरफ से स्थाई जगह पर रेहड़ी लगाने के लिए पहचान पत्र जारी किया जाएगा। निगम को यह कदम 15 फरवरी तक उठाना था, लेकिन सर्वे में गड़बड़ी के चलते प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है।
सरकार की स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी के लिए रोहतक शहर को पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। प्रदेश के अंदर गुड़गांव व रोहतक में ही स्ट्रीट वेंडिंग पॉलिसी लागू की गई है। इसके तहत शहर में सर्वे कराया गया। सर्वे के तहत निजी एजेंसी ने 4509 आवेदन स्वीकार किए।
सर्वे में हुई गड़बड़ी
व्यापारी नेता गुलशन निझावन ने निगम के अधिकारियों को बताया कि सर्वे में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। अपात्र लोगों को भी रेहड़ी लगाने के लिए स्थाई जगह देने की तैयारी चल रही है। निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राकेश कुमार ने निजी एजेंसी को जांच पड़ताल कर सूची सार्वजनिक करने के आदेश दिए थे। निगम प्रशासन के मुताबिक निगम की साइट पर सूची अपलोड की गई है। अगर किसी व्यक्ति को आपत्ति है तो वह लिखित में निगम अधिकारियों को शिकायत दे सकता है।
विज्ञापन
-------
टाउन स्ट्रीट वेंडिंग कमेटी की 21 फरवरी को मीटिंग होगी। मीटिंग में सभी सदस्य शामिल होंगे। पात्र लोगों को कमेटी द्वारा हरी झंडी देने के बाद पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।
-जगदीश चंद्र, प्रोजेक्ट आफिसर, नगर निगम