फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सांपला में उतर पुस्तिका फेंककर भागे फर्जी परीक्षार्थी

सांपला में उतर पुस्तिका फेंककर भागे फर्जी परीक्षार्थी

Sat, 10 Mar 2018 03:28 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
सांपला में उतर पुस्तिका फेंककर भागे फर्जी परीक्षार्थी
दूसरे की जगह पेपर देने आए परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका फेंककर भागे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सांपला।
शिक्षा विभाग के लिए नकल रहित बोर्ड परीक्षा बड़ी चुनौती बन गया है। नकलची नकल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसके लिए हर तरकीब लड़ाई जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को दो युवक दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा केंद्र पर तैनात शिक्षकों की नजर में आते ही पकड़े जाने के डर से वे उत्तर पुस्तिका फेंक भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परीक्षार्थियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। उनकी जगह परीक्षा देने पहुंचे दोनों युवकों का सुराग नहीं लगा है।

शुक्रवार को 12वीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर नया विवाद लेकर सामने आया। सांपला में दोपहर साढ़े बजे शुरू हुई परीक्षा में दो फर्जी परीक्षार्थी सामने आए। परीक्षा से एक घंटे पहले सेंटर में पहुंचे दो युवक परीक्षार्थियों की जगह उनके रोल नंबर पर जा बैठे। परीक्षा केंद्र में प्रश्न पत्र बंटने से पहले पर्यवेक्षक ने परीक्षार्थियों के रोल नंबरों की जांच शुरू की। इस दौरान दो परीक्षार्थियों की दूसरे की जगह बैठे होने की बात सामने आई। पर्यवेक्षक ने इस बारे में कार्रवाई का प्रयास किया तो दोनों फर्जी परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका फेंक वहां से भाग निकले। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास नाकाम रहा। पुलिस मौके पर पहुंची और वास्तविक परीक्षार्थियों से पूछताछ की। जिन विद्यार्थियों की जगह पर फर्जी परीक्षार्थी बैठे थे, उनके गलती मानने पर माफ कर दिया गया। उड़न दस्ते ने पाकस्मा, हसनगढ़ परीक्षा केंद्र पर नकल के पांच केस पकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed