फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   उचाना में शहर की सरकार के लिए प्रयास तेज

उचाना में शहर की सरकार के लिए प्रयास तेज

Fri, 28 Jul 2017 01:18 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
उचाना में शहर की सरकार के लिए प्रयास तेज
उचाना में शहर की सरकार के लिए प्रयास तेज
विज्ञापन

जींद।
चार दिन पहले उचाना नगरपालिका चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद एक बार फिर से पालिका की राजनीति गर्मा गई है। शहर की सरकार बनाने के लिए प्रयास तेज हो चलें हैं। इसके लिए नौ पार्षद और उनके प्रतिनिधि वीरवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह से मिले। इस दौरान पार्षदों ने कहा कि जिसको भी चौधरी बीरेंद्र सिंह चाहें, उसी को चेयरपर्सन बना दें। गौरतलब है कि उचाना नगरपालिका की पूर्व चेयरपर्सन वीना देवी के खिलाफ दस पार्षदों ने लंबे समय से मोर्चा खोल रखा था। कुल 13 पार्षदों वाली उचाना नगरपालिका में 24 जुलाई को दस पार्षदों ने एकजुट होकर वीणा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास किया और उन्हें पद से हटा दिया। अविश्वास प्रस्ताव में पहुंचने वाले पार्षदों में से सात महिला, तीन पुरुष पार्षद थे। अविश्वास जताने वाले पार्षदों में वार्ड नंबर एक से पार्षद एवं वाइस चेयरमैन रणधीर पांचाल, वार्ड दो से विद्या सागर, तीन से कमलेश श्योकंद, वार्ड चार से विकास श्योकंद, वार्ड छह से रेखा रानी, वार्ड नंबर आठ से रेखा रानी, वार्ड नंबर दस नीलम, वार्ड 11 से गुरमीत, वार्ड 12 से मुकेश, वार्ड 13 से राजेश कुमारी शामिल रहे थे। वहीं चौधरी बीरेंद्र सिंह से नौ पार्षद मिले हैं। हालांकि इन पार्षदों ने चौधरी बीरेंद्र सिंह को सभी दसों पार्षदों की एकजुटता की बात कही है।

बॉक्स
महिला के लिए आरक्षित है चेयरपर्सन का पद
इस बार उचाना नगरपालिका में चेयरपर्सन का पद महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में चौधरी बीरेंद्र सिंह से मिलने वाले नौ पार्षदों में से छह महिला पार्षदों के प्रतिनिधि हैं। इनमें से वार्ड नंबर 13 से पार्षद राजेश कुमारी का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उनकी ओर से पार्षद के पति रमेश कुमार चौधरी बीरेंद्र सिंह से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed