Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   1800 students simultaneously recited verses from the Gita.

Rohtak News: एक साथ 1800 विद्यार्थियों ने किया गीता श्लोकोच्चारण

Tue, 02 Dec 2025 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 02 Dec 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
1800 students simultaneously recited verses from the Gita.
14...रोहतक के गुरुकुल विश्वभारती लाढ़ौत में एक साथ गीता श्लोकोच्चारण करते विद्यार्थी। स्रोत : व
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत गुरुकुल विश्वभारती लाढ़ौत में सोमवार को अष्टादश गीता श्लोकोच्चारण कार्यक्रम में रोहतक ब्लॉक के 1800 विद्यार्थियों ने आध्यात्मिक समर्पण के साथ हिस्सा लिया। जॉन वेस्ले स्कूल, सांगवान इंटरनेशनल स्कूल, इंटरनेशनल भारती स्कूल, मस्तनाथ सैनिक स्कूल, गुरुकुल विश्वभारती, शिक्षा भारती स्कूल गोहाना रोड व रामनगर, मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमारिया के कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से सीधे कुरुक्षेत्र से जुड़े रहे। सामूहिक रूप से गीता के 18 श्लोकों का शुद्ध उच्चारण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी महम सरिता खानगवाल, नोडल अधिकारी एवं राजकीय विद्यालय रुड़की की प्राचार्य अंजना नंदा, क्लस्टर हेड एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमारिया के प्राचार्य अनिल दहिया, गुरुकुल विश्वभारती के संस्थापक आचार्य हरिदत्त उपाध्याय, निदेशक आचार्य नंदकिशोर, प्राचार्य संजय कौशिक, शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे। महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट से ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश गोयल, सचिव रामचरण सिंगला, सहसचिव मुकेश गुप्ता व कार्यक्रम संयोजक सुशील गुप्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed