फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   17th State Level Conference of Roadways Workers Union from October 14

Rohtak News: रोडवेज वर्कर्स यूनियन का 17वां राज्यस्तरीय सम्मेलन 14 अक्तूबर से

Sat, 26 Aug 2023 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
17th State Level Conference of Roadways Workers Union from October 14
रोहतक। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन का 17वां राज्यस्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन 14-15 अक्तूबर को शहर के मातुराम सामुदायिक केंद्र में होगा। इसमें प्रदेश के 500 से ज्यादा चुने गए प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे। सर्व कर्मचारी संघ डिपो कार्यकारिणी की शुक्रवार को रोडवेज डिपो परिसर में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान नरेश सिवाच की अध्यक्षता में हुई। इसका संचालन सचिव जयकुंवार दहिया ने किया।
विज्ञापन

राज्य प्रधान इंद्र सिंह बधाना व महासचिव सरबत सिंह पूनिया ने बताया कि सम्मेलन की सफलता के लिए स्वागत कमेटी एवं अन्य कमेटियों का गठन किया जाएगा। सम्मेलन में सरकार की नीतियों और कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सरकार ने सहमत हुई काफी मांगों को अभी लागू नहीं किया है, इससे रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन

इस अवसर पर कर्मचारी नेता सतबीर मुंढाल, प्रदीप हुड्डा, रणबीर दहिया, बलजीत सिंह, जयबीर फौजी, राजीव कुमार, राजपाल पूनिया, नरेश कुमार, पटेल, राजबीर सिंह, जयभगवान, जगबीर सिंह, अमित कुमार, सतीश कुमार व बलवान सिंह ने सरकार की वादाखिलाफी की जमकर आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की मुख्य मांगें
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि परिचालकों व लिपिकों को 35400 वेतनमान देने, चालकों को 54100 वेतनमान देने, चालकों को स्टैंड इंचार्ज का पद सृजित कर पदोन्नति करने, 2016 में भर्ती चालकों को पक्का करने, कर्मचारियों को 5000 रुपये जोखिम भत्ता देने, विभाग में पक्की भर्ती करने, बकाया 6 वर्ष के बोनस का भुगतान करने, 1992 से 2003 के मध्य लगे कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने आदि मांगों पर अभी भी सरकार गंभीर नहीं है। 265 रूट परमिट निजी हाथों में देने का निर्णय कर सरकार विभाग को सिकोड़ने का काम कर रही है। प्रदेश की जनता की मांग प्राइवेट बसों की नहीं बल्कि हरियाणा रोडवेज में 10 हजार सरकारी बसें शामिल करने की है, ताकि जनता को बेहतर परिवहन सेवा मिलने के साथ 60 हजार बेरोजगारों को स्थायी रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed