फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   केंद्रीय मंत्री ने डाक विभाग की बैंक का किया उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री ने डाक विभाग की बैंक का किया उद्घाटन

Sun, 02 Sep 2018 03:00 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने डाक विभाग की बैंक का किया उद्घाटन
फोटो
विज्ञापन

देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा पेमेंट बैंक: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के कार्यालय का किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज डाक विभाग ने अपना रूप बदल लिया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा बैंक है, जिसकी पहले दिन ही 650 मुख्य ब्रांच और 3250 एक्सेस प्वाइंट है। यह बैंक देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और उन्हें सहूलियतें देगा। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 2016 को लाल किले की प्राचीर से जो सपना देखा था, आज वह साकार हुआ है। मंत्री बीरेंद्र सिंह शनिवार को रोहतक में इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आईपीपीबी का उद्घाटन किया। यहां जिला विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में बैंक का शुभारंभ डाक विभाग के डायरेक्टर विजलेंस जगदीप गुप्ता, एसएसपीओ आदर्श मिश्रा व ज्वाइंट डायरेक्टर राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री ने समूचे देश को एक आर्थिक कड़ी से जोड़ने के लिए 2014 में जनधन योजना की शुरूआत की थी, जिसके तहत अब तक 31 करोड़ से ज्यादा खाते खोले जा चुके हैं। आर्थिक एकीकरण की दूसरी विशाल योजना आज इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के रूप में जनता को दी है। आईपीपीबी में कोई कागजी पेचीदगी नहीं सिर्फ आधार कार्ड नंबर से ही खाता खुल जाएगा। इसका संचालन भी सबसे सहज है। न कोई हस्ताक्षर का झंझट और न पासवर्ड का। बस अंगूठा निशान से खाते में ट्रांजेक्शन किया जा सकता है। यानी अंतिम छोर का व्यक्ति अपना खाता खुलवाकर अपना धन सुरक्षित रख सकता है। कहा कि पोस्टमैन एक मित्र और वित्तीय मार्गदर्शक के रूप में सेवाओं को कोने-कोने तक पहुंचाएगा। पोस्टमैन के पास एक स्मार्टफोन और बायोमीट्रिक उपकरण होगा, जो एक मिनट में खाता खोलेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर डाक विभाग के डायरेक्टर विजलेंस जगदीप गुप्ता ने कहा डाक विभाग के लिए आज का दिन बहुत बड़ा दिन है। एक साथ 650 शाखाओं के साथ-साथ 3250 सेवा केंद्रों का एक साथ शुरू होना बहुत बड़ी उपलब्धि है। डाक सेवा के प्रवर अधीक्षक आदर्श मिश्रा ने कहा अब डाकिया डाक के साथ-साथ दूर दराज के क्षेत्रों में अपने साथ बैंक को भी लेकर जाएगा। शाखा प्रबंधक रोमिका सिन्हा, सुधीर फौगाट, अमित काजल, दीपक मलिक, संजय राठी, दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारिता मंत्री का नहीं आना चर्चा का विषय बना
कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, मगर वह नहीं आए। मंत्री का कार्यक्रम में नहीं आना काफी चर्चा का विषय बना रहा। मंत्री के संबोधन के दौरान सहकारिता मंत्री की नाम पट्टिका को हटा दिया गया।


अमित पंघाल ने किया देश का नाम रोशन
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि रोहतक में उनकी शिक्षा-दीक्षा हुई है जिसकी वजह से उनका काफी लगाव है। उन्होंने बताया कि जब वह दिल्ली से आ रहे थे, तब रास्ते में पता चला कि बॉक्सर अमित पंघाल ने गोल्ड पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। प्रदेश सरकार को उसे विशेष सम्मान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed