फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   स्मॉग का कहर भुगतने के बाद भी नहीं ले रहा कोई सबक

स्मॉग का कहर भुगतने के बाद भी नहीं ले रहा कोई सबक

Sat, 11 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
स्मॉग का कहर भुगतने के बाद भी नहीं ले रहा कोई सबक
स्मॉग का कहर भुगतने के बाद भी नहीं ले रहा कोई सबक
विज्ञापन

खुले में जल रहा कचरा, नहीं रुके निर्माण कार्य
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
स्मॉग का कहर भुगतने के बावजूद आमजन और प्रशासन कोई सबक लेने को तैयार नहीं है। मौजूदा समस्या को दरकिनार कर खुले में कचरा जलाया जा रहा है। वहीं शहर में निर्माण कार्यों पर भी अभी तक रोक नहीं लगी है। पर्यावरण विभाग की मानें तो स्मॉग के स्तर में कमी जरूर आई है, लेकिन समस्या अभी भी बरकरार है।
हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व एनसीआर में स्मॉग के चलते जहां सांस लेना दूभर हो गया है, वहीं आंखों में जलन की समस्याओं में इजाफा हुआ है। इसके साथ सबसे बड़ी समस्या सड़क यातायात में हो रही है। दृश्यता कम होने के बाद हर दिन दर्जनों सड़क हादसे हो रहे हैं। इस पर प्रशासन ने संज्ञान भी लिया और प्रदूषण न फैलाने का अलर्ट जारी किया, लेकिन नियमों को तोड़ कर प्रदूषण फैलाया जा रहा है। वहीं बात प्रशासन की करें तो वह सरकारी फरमान जारी कर कुंभकरणी नींद सो गया है। मंडियों में फलों के साथ आ रही पराली को फूंका जा रहा है तो सड़कों पर रिपेयरिंग का कार्य अभी भी जारी है। यहीं नहीं सड़क पर ही कूड़ा करकट भी जलाया जा रहा है, इसका धुआं दूर तक आसानी से देखा जा सकता है।
विज्ञापन


अमर उजाला इंपेक्ट
क्रेशर प्लांट होगा सील, थमाया नोटिस
आईएमटी स्थित सील होने के बावजूद चल रहे क्रेशर प्लांट पर उपायुक्त यश गर्ग ने संज्ञान लिया है। अधिकारी ने इस संबंध में संबंधित विभाग के आरओ की ड्यूटी लगा कर इसमें कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं इस संबंध में प्रदूषण विभाग के एसडीई अजय मलिक ने बताया कि क्रेशर संचालक को नोटिस भेज दिया गया है, उसे प्लांट को फिर सील करके उस पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने बताया प्रदूषण करने वालों पर जुर्माना और सजा दोनों का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों की तुलना में मिली थोड़ी राहत
हवा चलने से पिछले दो दिनों की तुलना में शुक्रवार को स्मॉग से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज किया गया। यह तापमान रात को प्रदूषण को धरातल पर ले आता है। लेकिन तीन से पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवाओं ने स्मॉग से कुछ राहत जरूर दिलवाई है।


रेल यात्री हो रहे परेशान
स्मॉग के चलते सड़क यातायात के साथ रेल यातायात पर खासा असर पड़ा है। यात्रियों को अपनी गाड़ी के लिए घंटों रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ता है। कुछ यात्री तो परेशान हो कर अपनी यात्रा बीच में टाल देते हैं। इसके साथ ही यात्रियों का आरोप है कि स्टेशन परिसर में स्मॉग से न तो बचने के इंतजाम हैं और न ही यहां मिलने वाला खाना खाने लायक है। वहीं स्टेशन अधीक्षक बीएस मीणा ने बताया कि स्मॉग में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे सभी सुरक्षा इंतजाम कर रहा है। सिग्नल के लिए फिलहाल पटाखा प्रणाली प्रयोग हो रही है।

बोले यात्री
समॉग के कारण जनता एक्सप्रेस 3 घंटे लेट है, इस कारण हमें सब तरह की परेशानी उठानी पड़ रही है। इस के चलते समय पर घर पहुंचना दूभर हो गया है।
- महेश

आभा तूफान एक्सप्रेस 14 घंटे लेट है। इसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नौकरी पर नौ बजे पहुंचने की बजाय 11 बजे पहुंच रहे हैं।
- सविता

गंगानगर जाना है। गंगानगर जाने वाली ट्रेन 6 घंटे लेट है, इसके चलते मुझे और मेरे परिवार को खुले में प्लेटफार्म पर ही समय बिताना पड़ रहा है।
- अमित यात्री


रोहतक से चलने वाली गाड़ियों की स्थिति
- बरेली इंटर सिटी एक्सप्रेस : रद
- आभा तूफान एक्सप्रेस :14 घंटे लेट
- इंटरसिटी सुपरफास्ट : 9 घंटे 30 मिनट लेट
- जनता एक्सप्रेस : 3 घंटे लेट
- छिंदवाड़ा फिरोजपुर एक्सप्रेस : 6 घंटे लेट
- जींद सवारी गाड़ी : 20 मिनट लेट
- नवयुग एक्सप्रेस : 6 घंटे लेट
- गंगानगर इंटरसिटी सुपर फास्ट : 6 घंटे लेट
- छिंदवाडा एक्सप्रेस : 6 घंटे लेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed