फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गोलियों से किसान की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है सरकार : गुर्जर

गोलियों से किसान की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है सरकार : गुर्जर

Wed, 21 Jun 2017 12:37 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
गोलियों से किसान की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है सरकार : गुर्जर
‘किसान की आवाज दबाने की कोशिश’
विज्ञापन

यमुनानगर। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर ने कहा कि अब भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने का वक्त आ गया है। केंद्र व राज्य सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। उनकी मांगों पर विचार करने की बजाय गोलियों व लाठियों से उनकी आवाज दबाने का प्रयास हो रहा है। कांग्रेस किसानों की आवाज दबने नहीं देगी। गुर्जर मंगलवार को कांग्रेस भवन पार्टी नेताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 24 जून को अंबाला शहर की अनाज मंडी में प्रस्तावित किसान प्रदर्शन के लिए भी सभी नेताओं को एकजुट होने का आह्वान किया। पूर्व विधायक रामकिशन ने कहा कि प्रस्तावित किसान प्रदर्शन की अगुवाई खुद राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा करेंगी। वे मंच से राज्य व केंद्र सरकार की नीतियों पर वार करेंगी। गुर्जर ने कहा कि सैलजा पहले ही किसानों के कर्ज माफ करने के लिए सीएम मनोहर लाल को पत्र भेज चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने किसानों से कई वायदे किए थे। फसलों का समर्थन मूल्य देने के साथ स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का भी वायदा किया था। मगर अभी तक किसानों की कोई मांग पूरी नहीं हुई। फसलों को समर्थन मूल्य न मिलने से किसान कंगाल हो रहा है। जिसके कारण कर्ज में डूबे किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। उन्होंने सभी नेताओं ने प्रस्तावित प्रदर्शन में पुरजोर जन समर्थन के साथ हिस्सा लेने का आग्रह किया। मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रधान श्याम सुंदर बत्तरा, पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी, शहरी प्रधान अनिल गोयल, पूर्व वाइस चेयरमैन मनोज जयरामपुर, दर्शनलाल खेड़ा, बलजीत चौधरी, ठाकुर सिंह, नरपाल गुर्जर, एडवोकेट वेदप्रकाश, कपिल खेतरपाल, ज्ञान चंद, अमरजीत कोहली, राजकुमार काम्बोज, चंद्रपाल राणा, राकेश शर्मा काका, सचिन शर्मा, सरजंट सिंह, राजेश शर्मा, राजिंदर चितकारा, रमेश सुल्तानपुर, कुलबीर जुडडा, अनुज भठली, चंद्रपाल शर्मा, कमाल खान, रोशनपाल नागरा, राजीव शर्मा और करुणा राम भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed