फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   समरसता यात्रा से दिया स्वच्छता का संदेश

समरसता यात्रा से दिया स्वच्छता का संदेश

Mon, 19 Jun 2017 12:05 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
समरसता यात्रा से दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
स्वच्छता-समरसता संदेश यात्रा पहुंची दादरी, चलाया सफाई अभियान
चरखी दादरी। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए आठ जून को पंचकूला से चली स्वच्छता-समरसता संदेश यात्रा रविवार को दादरी पहुंची। यात्रा में शामिल 65 स्वच्छता प्रेमियों ने स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाषचंद्र के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने आमजन व व्यापारियों से अपने शहर, समाज व देश को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देने की अपील की।
लोहारू चौक पर यात्रा के पहुंचने पर नगर परिषद के चेयरमैन संजय छपारिया, सचिव संजय यादव तथा डॉ. संजीव मड़िया ने यात्रा में शामिल सभी सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने कहा कि आज दुनिया के अन्य देश विकसित देशों में शुमार होने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन यह हमारे लिए सोचनीय विषय है कि हम अभी भी गंदगी के छोटे से विषय के साथ जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भले ही विगत में स्वच्छता को लेकर योजनाएं बनी हों, लेकिन उनको जन आंदोलन का रूप नहीं दिया जा सका।
विज्ञापन

यात्रा में शामिल सदस्यों ने शहर में कचरा उठाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का संदेश दिया। स्वच्छता यात्रा लोहारू चौक से चलकर रोहतक चौक, लाजपतराय चौक होते हुए अग्रसेन धर्मशाला में पहुंची। इस दौरान स्वच्छता दल से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की वीडियो वैन ने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर व्यक्ति श्रमदान करे तो गंदगी से मिल सकती है निजात
पत्रकारों से बातचीत करते वाइस चेयरमैन सुभाषचंद्र ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति श्रमदान करें तो गंदगी की समस्या से निजात मिल सकती है। गंदगी से निजात दिलाने के लिए सरकार द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा आठ जून को पंचकूला से शुरू हुई थी, जो अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार व भिवानी से होते हुए दादरी पहुंची है। अब 19 जून को यह यात्रा महेन्द्रगढ़ जाएगी। यात्रा शेष सभी जिलों से होते हुए 29 जून को करनाल पहुंचेगी। यात्रा के समापन समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर महेश गुप्ता, कुलदीप जोशी, पार्षद आनन्द महराणा, यात्रा के कोआर्डिनेटर रविंद्र सिंह, सह समन्वयक ललित कुमार व संजय कुमार, मीडिया कोआर्डिनेटर तेजेंद्र बिधलान, पर्यवेक्षक संदीप लोहट, पूर्ण सिंह, सतबीर सिंह, मनीष कुमार, सचिन, सुमित, चेतन, रजनीश अहलावत, सफाई निरीक्षक विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed