फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   17 mobile phones stolen by cutting shop locks

Rohtak News: दुकान के ताले काटकर 17 मोबाइल फोन चोरी

Sun, 02 Mar 2025 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
17 mobile phones stolen by cutting shop locks
आर्यनगर थाना क्षेत्र स्थित केआर कॉम्प्लेक्स स्थित दुकान का ताला काटकर चोर लाखों रुपये के मोबाइल चुराकर ले गए। घटना शनिवार अलसुबह 4:30 बजे की है। सुबह दुकान पर पहुंचे दुकानदार को घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचित किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सांघी गांव निवासी जतिन ने पुलिस को बताया कि उनकी रोहतक स्थित केआर कॉम्प्लेक्स में मोबाइल की दुकान है। इसमें वह नए-पुराने मोबाइल बेचते भी हैं और उनकी मरम्मत का भी काम है। शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे दुकान बंद करके घर गए थे। शनिवार सुबह 8 बजे दुकान पर गए तो देखा कि ताले कटे हुए थे और दुकान खोली तो उसमें सामान भी गायब था। जांच पड़ताल की तो उसमें करीब 17 मोबाइल चोरी हो चुके थे। इनकी ढाई से तीन लाख रुपये की कीमत थी। इनमें कुछ नए और 13 पुराने आईफोन भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जल्द ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed